Latest news

कच्ची शराब का गढ़ बन गया बिलासपुर जिला, फिर पकड़ी गई भारी मात्रा में अवैध शराब

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

00कोटा पुलिस ने 510 लीटर कच्ची महुआ शराब की  जब्त और आरोपी के घर से 500 – 600 किलो महुआ लहान मौके पर नष्ट किया गया

Bilaspur बिलासपुर। अवैध कच्ची महुआ शराब का गढ़ बन गया है बिलासपुर जिला, कोटा क्षेत्र में एक बार फिर बड़ी मात्रा में अवैध शराब की व्यक्ति बनाई गई है। यह कार्रवाई कोटा पुलिस ने की है।यह छापेमारी पिछले कुछ दिनों में 6वीं बड़ी कार्रवाई के रूप में दर्ज की गई है।

दथाना कोटा के प्रभारी आई पी एस,सुमितकुमार धोत्रे के नेतृत्व में, विशेष रूप से उप निरीक्षक राज सिंह द्वारा गठित टीम समेत पुलिस ने ग्राम दर्रीकापा में छापेमारी की। मौके पर आरोपी रोशन खांडे (पिता: राजाराम खांडे, आयु: 24 वर्ष, निवासी दर्रीकापा) के घर में अवैध महुआ शराब के निर्माण एवं बिक्री का मामला सामने आया।

छापेमारी के दौरान कुल 510 लीटर कच्ची महुआ शराब, 06 नग एल्युमिनियम डेचकी, 01 नग गैस चूल्हा एवं 01 नग गैस सिलेंडर बरामद किए गए, जिनकी कुल अनुमानित कीमत ₹1,02,000/- आंकी गई। रिपोर्ट दिनांक 01/03/25 को रात 22:27 बजे दर्ज की गई।

अरोपी के खिलाफ धारा 34(1) क, 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए, आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जाएगा। इस ऑपरेशन में सहायक उप निरीक्षक ओंकार प्रसाद बंजारे , आरक्षक भोप सिंह साहू, रामलाल सोनवणी, महिला आरक्षक पूर्णिमा सिदार , प्रियांश तिग्गा एवं अन्य टीम सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।