Latest news

शराब के शौकीनों के लिए शहर में अब खास इंतजाम, जानिए क्या-क्या मिलेगा

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

00 बिलासपुर में प्रीमियम शॉप का शुभारंभ, विशेष ब्रांड्स अब आसानी से उपलब्ध

00 शिव टॉकीज चौक मारुति शोरूम के पास शाप स्थापित

Bilaspur बिलासपुर  बिलासपुर जिले में मदिरा प्रेमियों के लिए एक खास तोहफा मिला है। शिव टाकीज चौक मारुति शोरूम के पास एक मार्च से प्रीमियम शॉप का संचालन प्रारंभ हो गया है, जहां विशेष ब्रांड्स की मदिरा उपलब्ध कराई जा रही है। जिले के कलेक्टर और सहायक आयुक्त आबकारी के निर्देशानुसार इस शॉप को आकर्षक रूप से तैयार किया गया है ताकि ग्राहकों को बेहतर अनुभव मिल सके।

प्रीमियम शॉप में ग्राहकों की सुविधा के लिए व्हिस्की, वाइन, सिंगल माल्ट व्हिस्की, ब्रांडी, रम, जिन, वोदका और बीयर की सभी प्रीमियम ब्रांड्स को अलग-अलग काउंटर पर सजाया गया है। यह शॉप पूर्व में तारबाहर चौक के पास संचालित थी, जिसे अब शहर के प्रमुख लोकेशन शिव टाकीज चौक  पर मारुति शोरूम के पास स्थानांतरित किया गया है।

शराब के शौकीनों के लिए यह शॉप खास आकर्षण का केंद्र बनी है, जहां उन्हें गुणवत्तापूर्ण और प्रीमियम ब्रांड्स की मदिरा का बड़ा विकल्प मिलेगा। आबकारी विभाग का मानना है किनई प्रीमियम शॉप का यह प्रयास न केवल ग्राहकों की सुविधा बढ़ाएगा, बल्कि शहर में मदिरा खरीदने का एक नया और बेहतर अनुभव भी प्रदान करेगा।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।