Latest news

जिला पंचायत क्षेत्र में अपना एक तरफा माहौल: त्रिलोक

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
1 Min Read

00 उम्मीदवार स्मृति के पक्ष कई सभाएं, उमड़ी ग्रामीणों की भीड़

बिलासपुर ।जिले के लोकप्रिय कांग्रेस नेता जनसेवक  त्रिलोक चंद्र श्रीवास राष्ट्रीय समन्वयक- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रभारी उत्तर प्रदेश तथा गुजरात ने आज जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 1 में सुनीता हृदय कश्यप एवं जिला पंचायत क्रमांक 3 में अपनी धर्मपत्नी श्रीमती स्मृति त्रिलोक के लिए दर्जनों सभाएं मीटिंग कर जन समर्थन प्राप्त किया,

इसी कड़ी में जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 3 के उम्मीदवार वर्तमान जिला पंचायत सदस्य श्रीमती स्मृति त्रिलोक श्रीवास भी दर्जनो ग्राम पहुंची और वहां पर जन समर्थन हासिल किया, इस दौरान पूरे क्षेत्र में एक तरफा वातावरण निर्मित हुआ है, त्रिलोक श्रीवास दंपति जहां प्रचार में जा रहे हैं वहां सैकड़ो लोग सभी जाति वर्ग के उनका स्वागत अभिनंदन करते हुए स्वयं से उन्हें जिताने के लिए संकल्पित हो रहे हैं, पूरे जिला पंचायत क्षेत्र में एक तरफा माहौल निर्मित हुआ है, जो उन्हें जीत की और बढ़ा रहा है ,इस दौरान क्षेत्र के सैकड़ो कार्यकर्ता कांग्रेस जन एवं अन्य सामाजिक जन उपस्थित थेll

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।