बिलासपुर । डॉ सी वी रमन विश्वविद्यालय और स्टैण्ड बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी ओपन महिला/पुरुष स्टैण्ड बॉल चैंपियनशिप 21 व 22 फरवरी को विश्वविद्यालय खेल मैदान में आयोजित है । इस प्रतियोगिता को लेकर फेडरेशन के महासचिव जाविद अली ने बताया कि 2008 को जब इस खेल के

जनक हिदायत अली को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा खेल विभूति सम्मान तत्कालीन मुख्य मंत्री डॉ रमन सिंह द्वारा मिला तब से लेकर इस खेल के दो राष्ट्रीय स्तर पर आयोजन और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नेपाल में खेल जा चुका है इसी कड़ी में स्टैण्ड बॉल की मान्यता दिलाने डॉ सी वी रमन विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति आर. पी. दुबे और रजिस्ट्रार माननीय अरविंद तिवारी से संपर्क किया आपने स्टैण्ड बॉल खेल को गोद लेने की बात करते हुए इसका आयोजन करने की सहमति दी । इस खेल को छत्तीसगढ़ के अलावा मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र आदि में खिलाया गया गया और खिलाड़ी तैयार है । इस आयोजन में लगभग 10 विश्वविद्यालय की टीम आने की संभावना है ।विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. रवि प्रकाश दुबे और रजिस्ट्रार माननीय अरविंद तिवारी के कुशल मार्गदर्शन में
आयोजन समिति के सचिव और डॉ सी वी रमन विश्वविद्यालय के डीन डॉ शंकर यादव आयोजन को लेकर सभी तैयारी में जुड़े है वहीं खेल विभागाध्यक्ष डॉ ब्रम्हेश श्रीवास्तव खेल मैदान को तैयार करा रहे है ताकि पहला आयोजन सफल हो सके । सभी प्रयासरत है कि इस वर्ष यह खेल ऑल इंडिया विश्वविद्यालय के खेल कलेंडर में शामिल हो जाए और विभिन्न खेल संगठन से इसे मान्यता मिले ।
फेडरेशन के अध्यक्ष अरविंद चितौड़िया, कोषाध्यक्ष डॉ शाज़िया अली और सभी खिलाड़ी आयोजन को लेकर काफी उत्साहित है ।



