Latest news

डॉ. भीमराव अंबेडकर नगर से भाजपा प्रत्याशी संजय यादव पर पार्टी का भरोसा कायम, 10 साल पार्षद रहते हुए वार्ड के विकास के लिए खूब किए काम

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

00 वार्ड में उत्साह का माहौल, महतारी वंदन योजना का भी दिलाया लाभ

00 संजय ने कहा वार्ड वासियों की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा करूंगा प्रयास

बिलासपुर। डॉ. भीमराव अंबेडकर नगर, पुराना राजेंद्र नगर नगर (वार्ड नंबर 22) के पार्षद संजय यादव को भाजपा ने एक बार फिर अपने प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतारा है। अपने दस साल के कार्यकाल में संजय यादव ने वार्ड का चहुंमुखी विकास किया है और जनता के बीच एक मजबूत नेतृत्वकर्ता के रूप में पहचान बनाई है।

संजय यादव ने पार्षद रहते हुए क्षेत्र की बुनियादी जरूरतों को प्राथमिकता दी। उनके प्रयासों से सड़क, जल निकासी, साफ-सफाई और स्ट्रीट लाइट जैसी सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार हुआ। उन्होंने सरकारी योजनाओं को वार्ड में प्रभावी रूप से लागू किया और गरीब एवं जरूरतमंदों की समस्याओं का समाधान करने में अहम भूमिका निभाई थी ।उनके कार्यकाल में शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में भी कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिले।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, संजय यादव की ईमानदारी, मेहनत और जनसेवा के प्रति उनकी निष्ठा के कारण भाजपा ने उन्हें इस बार भी अपना उम्मीदवार बनाया है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि यादव ने हमेशा उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और समाधान के लिए तत्पर रहे। यही वजह है कि वार्ड के अधिकांश लोग उन्हें फिर से अपना प्रतिनिधि बनाने के पक्ष में हैं।

संजय यादव ने  कहा, “मैंने हमेशा जनता की सेवा को प्राथमिकता दी है। अगर इस बार भी मुझे अवसर मिलता है, तो वार्ड को और बेहतर बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करूंगा।”

डॉ. भीमराव अंबेडकर नगर में यादव की लोकप्रियता और उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों को देखते हुए भाजपा को उम्मीद है कि जनता इस बार भी उन पर अपना भरोसा जताएगी।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।