Latest news

शोभा टाह फाउंडेशन का मेगा हेल्थ कैंप : चिंगराजपारा में आयोजित शिविर का हजारों ने लिया लाभ

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
5 Min Read

00 स्पेशलिस्ट डॉक्टरों ने जांच के माध्यम से लोगों को दिए आवश्यक परामर्श

बिलासपुर। शोभा टाह फाउंडेशन के तत्वाधान में चिंग राजपारा रविवार को मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान समाजसेवी एवं कांग्रेस नेता अनिल टाह ने कहा कि जीवन में स्वास्थ्य की जांच समय-समय पर करनी चाहिए जिससे उन्हें वास्तविक बीमारी का पता चलता है और समय रहते उसका इलाज संभव हो सकता है। यही वजह है कि निरंतर अंतराल में विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर जहां लोगों को चिकित्सा परामर्श दिया जाता है तो वहीं जांच के माध्यम से उन्हें दवाएं और उचित इलाज के लिए जानकारी दी जाती है। चिंगराजपारा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर विभिन्न जांच केंद्र में पहुंचे बड़ी संख्या में लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करते हुए आवश्यक परामर्श लिए आंख कान सिकल सेल दंत रोग सहित अन्य जांच कर कर लोगों ने जहां अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कराया तो वहीं डॉक्टरों की सलाह पर आवश्यक चिकित्सा भी पी पिछले कुछ वर्षों से लगातार इस तरह से शिविर के माध्यम से लोगों को चिकित्सा से सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है स्वामी आत्मानंद छात्र माध्यमिक शाला के प्रांगण में शोभा का फाउंडेशन के माध्यम से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें डॉक्टर के साथ-साथ प्रशासनिक और सामाजिक क्षेत्र के लोगों ने भी अपनी सहभागिता दर्शाई।

शिविर में 3200 लोगों ने कराई जांच, 2500 को चश्मा, 40 हियरिंग मशीन व 7 दिव्यांगों को ट्राइसिकल मिली

स्व. शोभा टाह की स्मृति में शोभा टाह फाउंडेशन ने रविवार को चिंगराजपारा स्वामी आत्मानंद स्कूल में स्वास्थ्य शिविर लगाया। फाउंडेशन के इस 18वें शिविर में 3200 लोगों ने पंजीयन कराया था। सभी की जांच की गई। इसमें ज्यादातर लोगों ने आंखों की जांच कराई। जांच के बाद 2500 लोगों को निशुल्क चश्में बाटे गए। इस दौरान 90 वर्ष के बुजुर्ग रामकुमार शर्मा समेत 40 से अधिक लोगों को हियरिंग मशीन बांटी गई। वहीं 17 साल के छात्र अजय कुमार कश्यप सहित 7 दिव्यांगों को ट्राइसिकल भी दी गई।

शिविर का शुभारंभ बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, कलेक्टर अवनीश शरण, पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह, रायगढ़ कलेक्टर कार्तिकेय गोयल, जिला पंचायत बिलासपुर सीईओ संदीप अग्रवाल, महापौर रामशरण यादव ने किया। जांच कराने सुबह से ही लोगों की लंबी लाइन लग गई थी। लोग पंजीयन कराकर जांच कराने अपनी-अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। शिविर में नेत्र परीक्षण, नाक, कान, गला परीक्षण, त्वचा रोग, हड्डी रोग, स्त्री रोग, बाल्य रोग के साथ सिकलसेल और खून की जांच भी की गई। शहर के वरिष्ठ और अनुभवी चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं। इस दौरान विजय केशरवानी, अखिलेश गुप्ता, अनिल गळेवाल, एसपी सिंह, अविनाश सेड्डी, नीरव टाह, अनुभा टाह, कमल कश्यप, पंकज पटेल, रमाकांत सोनी, मोनू कश्यप, पिंटू जायसवाल, दुर्गेश साहू, हितेश देवांगन, राजेन्द्र टाह, रामलाल साहू, पवन टांडे, शिव सहित अन्य मौजूद रहे।

45 से अधिक चिकित्सकों ने सेवाएं दी

शिविर में डॉ. गोपेंद्र दीक्षित, डॉ. आरए शर्मा, डॉ. बीआर होतचंदानी, डॉ. प्रदीप सिहारे, डॉ. प्रमोद तिवारी, डॉ. अमर सिंह ठाकुर, डॉ. गुंजन अग्रवाल, डॉ. आरजे बिरड़ा, डॉ. विजय कुरें, डॉ. संतोष गेमनानी, डॉ. ओम मखीजा, डॉ. आरपी मिश्रा, डॉ. राजेश श्रेष्ठा, डॉ. केके साव, डॉ. शंभूनाथ अग्रवाल, डॉ. मंढारे सहित 45 से अधिक आईएमए बिलासपुर, न्यू होराइजन डेंटल कॉलेज, त्रिवेणी डेंटल कॉलेज, चौकसे होमियोपैथी कॉलेज, होमियोपैथी चिकित्सक संघ के चिकित्सकों ने सेवाएं दीं।

मनुष्य के जीवन में सेवा भाव होना जरूरी: टाह

शोभा टाह फाउंडेशन के संस्थापक अनिल यह ने कहा कि मनुष्य के जीवन में सेवा

का भाव होना सबसे जरूरी है। मानव सेवा करने की भावना ही इस शिविर का प्रमुख उद्देश्य है। कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर शरण ने भी स्वास्थ्य की जांच कराई।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।