Latest news

परामर्शदात्री समिति की बैठक में कर्मचारियों ने की आवाज बुलंद

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

बिलासुर । छत्तीसगढ़ के बिलासपुर कलेक्ट्रेट के मंथन सभा कक्ष में अपर कलेक्टर ए आर कुरवंशी के द्वारा सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी संगो की उपस्थिति में परामर्शदात्री समिति की बैठक कराई गई जिसमें विभिन्न कर्मचारी संगठनों द्वारा दिए गए एजेंडा में से लगभग 26 समस्याओं पर कंडिका वाइस एक के बाद एक चर्चा की गई छत्तीसगढ़ लघु वेतन कर्मचारी संघ के प्रांतीय प्रवक्ता वीरेंद्र कुमार साहू ने बताया कि उनके संघ द्वारा दिए गए 5 सूत्री समस्याओं 1.) सभी दैनिक वेतन कर्मचारी एवं कलेक्टर दर कर्मचारियों को ₹4000 श्रम सम्मान निधि का लाभ कई विभागों में नई मिल रहा है जो तत्काल दिया जाए 2.) सभी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को स्थाई यात्रा भत्ता का लाभ दिया जाए 3.) 5 साल सेवा दे चुके कर्मचारियों को स्थाईकरण किया जाए 4.) 10 साल की सेवा पूर्ण कर चुके कर्मचारियों को समय मान वेतनमान का लाभ दिया जाए 5.) चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पदोन्नति की कोटा 25 प्रतिशत से बढ़कर 50% किया जाए इन 5 सूत्री समस्या पर भी चर्चा हुई जिसमें अपर कलेक्टर ए आर कुरवंशी द्वारा शीघ्र निराकरण करने का आश्वासन दिया गया है इस अवसर पर संघ के पदाधिकारी प्रदेश प्रवक्ता वीरेंद्र कुमार साहू जिला अध्यक्ष जगदीश सिंह चंदेल जिला उपाध्यक्ष हिंसाराम निर्मलकर जिला सचिव अशोक ब्रह्म भट्ट विभाग अध्यक्ष मदन लाल जिला कोषाध्यक्ष राजेश कुमार कंवर एवं सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।