Latest news

  चिंगराजपारा हत्याकांड से आक्रोशित लोग सड़क पर उतरे, आरोपी को फांसी देने की मांग

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

0 कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को दिया ज्ञापन

बिलासपुर। सरकंडा चिंगराजपारा हत्याकांड को लेकर लोगों में आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। सोमवार को फिर मृतका का बैनर पोस्टर लेकर उसकेत परिजन और मोहल्लेवासी आरोपी को फांसी देने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में सड़क पर उतर गए।। आक्रोशित भीड़ ने आरोपी को फांसी देने जमकर नारेबाजी की और कलेक्टर व एसपी को ज्ञापन दिया।

शुक्रवार को दिनदहाड़े सागर नामक युवक ने घर घुसकर अकेली लड़की  कीचाकू से मार कर हत्या कर दी। मौके पर मौजूद पड़ोसियों ने आरोपी को मौके से दबोचकर सरकंडा पुलिस के हवाले कर दिया। दूसरे दिन शनिवार को मृतका के आक्रोशित घर वाले और मोहल्लेवासियों ने आरोपी को 1 सप्ताह के अंदर फांसी देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया परन्तु पुलिस वालों ने उन्हें घेरकर कलेक्ट्रेट जाने से रोक समझाबुझाकर शांत करने का प्रयास किया। सोमवार को फिर इस वारदात से भड़के और भयभीत मोहल्लेवासी सड़क पर प्रदर्शन करने उतरे। भड़के मोहल्लेसियो ने चिंगराजपारा सरकंडा सीपतरोड नूतन चौक, इंदिरा सेतु से होते हुए नेहरू चौक पर प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की।

नशे के कारोबार की शिकायत

तनाव के मद्देनजर सिटी कोतवाली सिविल लाइन और पुलिस लाइन से बल भेजा गया। उत्तेजित भीड़ ने कलेक्टर और एसपी के नाम ज्ञापन सौंपकर मोहल्ले के कानून व्यवस्था की स्थिति से अवगत कराते हुए हत्या के आरोपी को फांसी देने की मांग दोहराई। बड़ी संख्या में पहुंचे मोहल्लेवासी और युवती के परिजन ने यहाँ मोहल्ले में जगह जगह चल रहे शराब गांजे और मेडिकल नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी रोक लगाने की भी मांग की। सभी ने एक स्वर में कहा कि यदि समय रहते नशे और इस तरह की गतिविधियों पर प्रभावी रोक नही लगाई गई तो ऐसे तत्वों केहौसले बुलंद होंगे। मोहल्ले में सुरक्षित रहना मुश्किल हो जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने जल्द से जल्द ऐसे लोगो पर कार्रवाई कर मोहल्ले में कानून व्यवस्था की स्थिति को नियंत्रित करने की बात रखी।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।