


मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में जागरण कार्यक्रम में भी हुए शामिल, कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की मुलाकात
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मां महामाया धाम पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना और आरती की। इसके बाद वे पूर्व विधायक सियाराम कौशिक के निवास पहुंचे और उनके नए संस्थान की शुरुआत पर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने परिवारजनों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर चर्चा की। इसके बाद भूपेश बघेल मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र पहुंचे, जहां वे जागरण कार्यक्रम में शामिल हुए।
मां महामाया के दरबार में मत्था टेकने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके बाद पूर्व विधायक सियाराम कौशिक के निवास पहुंचकर उन्होंने नए संस्थान के लिए बधाई दी और उनके परिवारजनों से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भी उनकी भेंट-मुलाकात हुई।
मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जागरण कार्यक्रम में शामिल होकर भूपेश बघेल ने धार्मिक आयोजन में सहभागिता की। उनके इस दौरे के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।
इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र सिंह और तिफरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
