बिलासपुर।/ कराते इंडिया आर्गनाइजेशन व छत्तीसगढ़ कराते डू एसोसिएशन के तत्वावधान में एक दिवसीय जज/रैफरी एवं कोच सेमिनार रखा गया जिसमें छत्तीसगढ़ के लगभग 80 लोगों ने जज/ रैफरी व कोच सेमिनार में हिस्सा लिया और दो वर्ष के लिए अपडेट हुए जज, रैफरी व कोच सेमिनार में एशियन कराते फेडरेशन टेक्निकल कमेटी सदस्य, वर्ल्ड कराते फेडरेशन व एशियन कराते फेडरेशन के रैफरी, चेयरपर्सन साऊथ एशिया कराते फेडरेशन पुर्व सदस्य वुमेन्स स्पोर्ट्स कमिशन शिहान शाहिन अख़्तर के द्वारा छत्तीसगढ़ में कराते खेल के जजमेंट, रैफरशिप के साथ कोच की बारिकियों को बताया गया और उनके द्वारा सभी का परिक्षा भी लिया गया इस अवसर पर छत्तीसगढ़ कराते डू एसोसिएशन के महासचिव सेन्सई अमल तालुकदार ने कहा की जो भी यहां रैफरी, जज व कोच बने हैं आगामी होने वाले सभी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना है इसके लिए छत्तीसगढ़ गोजू रयु कराते डू एसोसिएशन के मुख्य प्रशिक्षक सेन्सई विनय गढ़ेवाल को रैफरी ए ग्रेड का प्रमाणपत्र, के साथ कराते इंडिया आर्गनाइजेशन का टाई बैच से भी सम्मानित किया गया इसके लिए आधारशीला विद्या मंदिर न्यू सैनिक स्कूल के चेयरमैन डॉ. अजय श्रीवास्तव डायरेक्टर एसके जनस्वामी, और प्रिंसिपल श्रीमती जी आर मधुलिका के द्वारा शुभकामनाएं दिया गया इसे लेकर छत्तीसगढ़ गोजू रयु कराते परिवार और बिलासपुर के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है।
About Author

शिक्षाः बीए, बैचलर आफ “जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन। वर्ष 1996 से लोकस्वर से पत्रकारिता की शुरुआत। दैनिक भास्कर , देशबंधु, स्वदेश में बतौर सिटी रिपोर्टर और सब एडिटर काम किया। 2007 से 2022 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर , इनपुट हेड, सिटी चीफ , सीनियर सिटी रिपोर्टर के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। वर्तमान में संपादक, न्यूज़ डॉन छत्तीसगढ़।