
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव के चोटिल होने की खबर सामने आई है। शुक्रवार रात लोरमी में एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान उन्हें चोट लगने की सूचना है। इसके बाद इलाज के लिए उन्हें बिलासपुर स्थित सिम्स अस्पताल लाया गया, जहां उनके पैर में कच्चा प्लास्टर बांधा गया है।



चोटिल होने के बाद उप मुख्यमंत्री के सभी निर्धारित कार्यक्रम निरस्त किए जाने की भी सूचना है। हालांकि, चोट की गंभीरता और उनके स्वास्थ्य को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।
ब्रेकिंग अपडेट जारी है…
अरुण साव के स्वास्थ्य और आगामी कार्यक्रमों को लेकर आगे की जानकारी का इंतजार है। taza अपडेट के लिए जुड़े रहिए।
