Latest news

छत्तीसगढ़ के रतनपुर ,मस्तूरी में कौन रोके हादसे… जिम्मेदार तो आउटर में वसूली में लगे रहते हैं

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

0 महिला समेत तीन की गई जान

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के रतनपुर और मस्तूरी क्षेत्र में रोजाना सड़क हादसे हो रहे हैं और इसमें लोगों की जान भी जा रही है। इसकी वजह साफ है कि हादसे रोकने के लिए जिम्मेदार विभाग के अफसर और कर्मचारी अपने कर्तव्य का पालन नहीं कर रहे हैं। यही नहीं अक्सर इन इलाकों के आउटर में पुलिस और rto के जवानवाहन चालकों से वसूली करते नजर आते हैं।बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना इलाके में 2 लोगों की दर्दनाक मौत के बाद रतनपुर थाना क्षेत्र में रविवार को खंडोबा बाबा मंदिर के पास बस का इंतजार कर रही महिला को एक ट्रेलर ने रौंद डाला।सड़क किनारे बिजली ट्रांसफार्मर को ठोकते हुए महिला को अपने चपेट में ले लिया।जिससे महिला बुरी तरह गंभीर रूप से घायल हो गई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई, जिसके बाद शव को रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया गया है।मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सिलदहा निवासी पंकज बिंझवार अपनी माँ अमर बाई के साथ गुजरात जाने 8:30 बजे घर से निकलकर मेनरोड खंडोबा बाबा मंदिर के पास बस काइंतजार कर रहे थे तभी रतनपुर की ओर से एक तेज रफ्तार ट्रेलर क्रमांक CG10AM0569 आई और पास ही बिजली ट्रांसफार्मर को क्षतिग्रस्त करते हुए महिला को अपनी चपेट में ले लिया जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मामले में पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत पर ट्रेलर क्रं CG10AM0569 के चालक के खिलाफ धारा 106(1)-BNS, 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।