Latest news

डैम और वॉटरफॉल में डूबने से तीन की मौत, पिकनिक मनाने के दौरान हुआ हादसा, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर और जीपीएम जिले की घटना

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
3 Min Read

बिलासपुर। दो अलग-अलग हादसों में पिकनिक मनाने के दौरान डैमऔर वॉटरफॉल में डूबने से तीन लोगों की मौत हो गई।पहली घटना में पेंड्रा में मड़वा पिकनिक स्पॉट में स्थित वॉटरफॉल में नहाने के समय जीजा-साले की डूबने से मौत हो गई है। दोनों अमरकंटक दर्शन के लिए गए थे। इस बठाड़ पथरा गांव में स्थित माई का मड़वा पिकनिक स्पॉट में दोनों नहाने गए, जहां पैर फिसल जाने के कारण दोनों झरने में गिर गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों के शव को बाहर निकलवाया गया। वहीं दूसरी घटना में बिलासपुर के जूना बिलासपुर ब्लॉक के 20 25 युवक रतनपुर के करीब डैम में पिकनिक मनाने गए थे। यहां पर एक युवक नहाते समय पानी में डूब गया।

पहली घटना में मिली जानकारी के अनुसार मृतक प्रकाश यादव (22 वर्ष) ठाड़पथरा का निवासी था और उसका साला बालकेशव यादव (20 वर्ष) उदयपुर सरगुजा के पिंडरखी गांव है, जो अपनी दीदी और जीजा से मिलने आया हुआ था। आज सुबह दोनों अमरकंटक के दर्शन करने के बाद ठाड़पथरा के माई का मड़वा पिकनिक स्पॉट पहुंचे। वहां नहाने के दौरान अचानक पैर फिसलने के कारण झरने के नीचे बने गहरे कुंड में गिर गए और बाहर नहीं निकल पाए। माई का मड़वा के आसपास के ग्रामीणों ने उन्हें कुंड में गिरते देखा और तुरंत बचाने का प्रयास किया। लेकिन गहराई और पानी के बहाव के कारण वे असफल रहे। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल गौरेला पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही गौरेला पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद दोनों के शवों को झरने के कुंड से बाहर निकाला गया। पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया इसके पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक प्रकाश यादव की उम्र महज 22 वर्ष थी जबकि उसके साले बालकेशव यादव की उम्र 20 वर्ष थी। दूसरी घटना में जूना बिलासपुर निवासी अंजेश पिता गणेश राव 22 वर्ष अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के लिए kalmitar daim गया हुआ था । जहां वह नहाते समय पानी में डूब गया।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।