छत्तीसगढ़: थाना सरकंडा क्षेत्र की घटना, पुलिस कर रही आरोपी की तलाश
Bilaspur बिलासपुर:। नए साल के शुरुआती दिनों में ही शहर में चाकूबाजी की घटनाओं में वृद्धि हो रही है। सरकंडा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम को सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे सनत कश्यप ने अपनी साथी नीलू कश्यप पर चाकू से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जो हिंसा का कारण बना।



पीड़िता नीलू कश्यप को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
पुलिस की कार्रवाई जारी
सरकंडा थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी की पहचान कर ली गई है, और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, घटना के पीछे विवाद के असली कारणों की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर वे आरोपी के बारे में कोई जानकारी रखते हैं तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
चाकूबाजी के बढ़ते मामले
बिलासपुर में नए साल की शुरुआत से ही चाकूबाजी की घटनाएं चिंता का विषय बन गई हैं। जनवरी 2025 के पहले 10 दिनों में अब तक चाकूबाजी के तीन मामले दर्ज हो चुके हैं। इन घटनाओं ने न केवल कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि शहरवासियों में डर का माहौल भी पैदा कर दिया है।शहरवासियों ने पुलिस प्रशासन से ऐसी घटनाओं पर कड़ी कार्रवाई और शहर में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।
नाबालिक लड़की से विवाद पर तीन लोगों पर चाकू से हमला

गुरुवार शाम सरकंडा थाना क्षेत्र के अटल आवास के पीछे अशोक नगर पानी टंकी के पास एक नाबालिग लड़की से विवाद के दौरान चाकूबाजी की घटना सामने आई। युवक कान्हा यादव ने नाबालिग लड़की जान्हवी मानिकपुरी से विवाद के दौरान बीच-बचाव करने आए तीन युवकों पर चाकू से हमला कर दिया।
इस घटना में ओमप्रकाश ध्रुव, विकास यादव और पवन यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि कान्हा यादव नाबालिग के साथ झगड़ा कर रहा था। जब जान्हवी का भाई ओमप्रकाश और उसके दोस्त बीच-बचाव करने पहुंचे, तो आरोपी ने उन पर चाकू से हमला कर दिया।
पुलिस कर रही आरोपी की तलाश
घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। सरकंडा पुलिस ने मामले में एईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू क आरोपी को जल्द है। गुलिस का कहना है कि तार कर लिया जाएगा।



