Latest news

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में ट्रिपल मर्डर: जमीन विवाद पर पत्रकार के माता-पिता और भाई को मार डाला

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
1 Min Read

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के जगन्नाथपुर गांव में शुक्रवार दोपहर जमीन विवाद के चलते एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या कर दी गई। मृतकों में मां-बेटा मौके पर ही मारे गए, जबकि गंभीर रूप से घायल पिता ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं।

क्या है मामला?

जगन्नाथपुर के डूबकापारा में एक संयुक्त खाते की जमीन को लेकर परिवार के दो पक्षों में लंबे समय से विवाद चल रहा था। शुक्रवार को माघे टोप्पो अपने बेटे नरेश टोप्पो और पत्नी बसंती टोप्पो के साथ विवादित भूमि पर खेती करने पहुंचे। तभी उनके रिश्तेदारों के 6-7 सदस्य भी वहां आ गए और बहस शुरू हो गई।

हिंसक झड़प में हुई हत्या

बहस बढ़ते-बढ़ते हिंसक झड़प में बदल गई। आरोपियों ने टांगी और लाठियों से हमला कर दिया। इस हमले में टोप्पो (30) की म टोप्पो (55) और नरेश मौत हो गई। माघे टोप्पो (57) गंभीर रूप से घायल हो गए।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।