00 पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने जारी किया तबादला आदेश
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने दो निरीक्षकों समेत 26 पुलिसकर्मियों का तबादला आदेश जारी किया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ निरीक्षक कृष्ण चंद्र सिदार को थाना प्रभारी तारबाहर बनाया गया है। तारबाहर थाना प्रभारी जेपी गुप्ता का तबादला जांजगीर हो गया है। जबकि निरीक्षक दामोदर मिश्र को रक्षित केंद्र से शिकायत शाखा में भेजा गया है। थाना तारबाहर से सब इंस्पेक्टर आदित्य ठाकुर को यातायात थाना भेजा गया है।




