Latest news

सद्गुरु कबीर गुरुद्वारा स्थापना दिवस पर कार्यक्रम में बवाल, पुलिस अधीक्षक से हुई शिकायत

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

बिलासपुर। सद्गुरु कबीर गुरुद्वारा समिति की ओर से गुरुद्वारा स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विवाद उत्पन्न हो गया। समिति द्वारा थाने में आवेदन देकर पुलिस कार्रवाई की मांग की गई है।

कार्यक्रम का आयोजन बिलासपुर थाना क्षेत्र के शीतलपुरी इलाके में किया गया था, जिसमें आरती और अतिथियों के सम्मान के साथ प्रसाद वितरण जैसे आयोजन शामिल थे। इसी दौरान कथित तौर पर डॉ. उत्तर दास माणिकपुरी और उनके समर्थकों द्वारा व्यवधान उत्पन्न किया गया। आरोप है कि उन्होंने आयोजन स्थल पर हंगामा किया और धार्मिक कार्यक्रम को बाधित करने का प्रयास किया।

आवेदन में कहा गया है कि उत्तर दास माणिकपुरी और उनके साथियों ने कई वरिष्ठ सदस्यों और महिलाओं को अपमानित किया। साथ ही, कार्यक्रम में आए विशिष्ट अतिथियों, जिनमें प्रोफेसर नवीन सिंह (सीएफआई मानेन्द्रगढ़), विवेकानंद कालेज के प्रोफेसर, और अन्य प्रमुख लोग शामिल थे, ने इस कृत्य की निंदा की।

सद्गुरु कबीर गुरुद्वारा समिति के सदस्यों ने डॉ. उत्तर दास माणिकपुरी और उनके समर्थकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने दावा किया कि इस तरह की घटनाएं धार्मिक आयोजनों में विघ्न डालने और सामुदायिक सद्भाव को प्रभावित करने का प्रयास करती हैं।

पुलिस अधीक्षक से की गई शिकायत में समिति ने मामले की जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की अपील की है। घटना के संबंध में स्थानीय समुदाय में नाराजगी है, और सभी ने प्रशासन से उचित कदम उठाने की मांग की है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।