

बिलासपुर छत्तीसगढ़ की राजधानी।रायपुर में न नए साल से पहले दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई है। डीडी थाना क्षेत्र के चंगोराभांटा इलाके में 30 दिसंबर की देर रात दो युवकों को लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मारा डाला गया। मृतक युवकों का नाम कृष्णा यादव और सचिन बडोले है। पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को हिरासत में लिया है।
पुलिस के मुताबिक 5-7 युवक शराब पी रहे थे इसी दौरान इनके बीच विवाद हो गया। जिसके बाद आरोपियों ने दो युवकों को पर लाठी और धारदार हथियार से हमला कर दिया।
जुए को लेकर विवाद
मंगलवार देर रात करीब 12:00 बजे 7 से 8 लड़के मोहल्ले के बीच में एक खाली पड़ी जमीन पर जुआ खेल रहे थे। इस दौरान हार-जीत को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। सभी शराब भी पी रहे थे। तभी 5 लड़कों ने मिलकर सचिन पर हमला कर दिया। सिर पर ईंट और लाठी से हमला किया गया। सिर फटने से सचिन लहूलुहान हो गया था।
यह देख कर वहां से भाग रहे कृष्णा को आरोपियों ने करीब 300 मीटर दौड़ाया और फिर उसकी भी बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
हत्या के बाद हंगामा, रात भर पूरा मोहल्ला नहीं सोया
दोनों युवकों की हत्या के बाद मोहल्ले में हंगामा हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हत्या की सूचना फैलते ही मोहल्लेवासी इकट्ठे हो गए।
वहीं दूसरी ओर डीडी नगर पुलिस की रात भर मोहल्ले में कई ठिकानों पर रेड मार कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपियों के नाम का खुलासा नहीं हुआ।
लड़ाई का पता नहीं था, वरना जलता गैस सिलेंडर फेंक देता-पिता
सचिन के पिता बोले मेरा बेटा हिम्मत वाला था। उसके सिर पर पीछे से धोखे से वार किया गया। अगर विवाद की जानकारी पहले हो जाती तो मैं आरोपियों के घर पर जलता हुआ सिलेंडर फेंक देता। सभी आरोपियों को फांसी देने की मांग की है।



