
बिलासपुर। एलसीआईटी कालेज ऑफ़ कॉमर्स एंड साइंस बोदरी बिलासपुर मे नियमित रूप से अध्ययनरत छात्र व छात्राओ के लिए तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद कबड्डी, वॉलीबाल, एथलेटिक्स, फुटबॉल, खो खो, शतरंज, क्रिकेट, कैरम व रस्सा कशी खेल का आयोजन किया गया था इस संबंध मे जानकारी देते हुवे महाविद्यालय क्रीड़ाधिकारी ओमकार जायसवाल ने बताया की 26 से 28 दिसंबर तक तीन दिवसीय एनुअल स्पोर्ट्स 2024 का आयोजन एलसीआईटी कालेज ऑफ़ कॉमर्स एंड साइंस बिलासपुर मे तीसरे दिवस बालिका व बालक वर्ग के लिए खो खो, बास्केटबॉल व वॉलीबाल, महाविद्यालय प्रांगण मे किया वॉलीबाल बालक वर्ग मे साइंस विभाग ने 2-1 सेट से विधि विभाग को हराकर विजेता बना व बालिका वर्ग का फाइनल मुकाबला साइंस विभाग विरुद्ध लॉ विभाग के मध्य खेला गया जिसमे साइंस विभाग ने 2-1 से मैच जीतकर विजेता बनी बालक वर्ग मे खो खो मे कामर्स विभाग ने साइंस विभाग को हराकर विजेता बना व बालिका वर्ग मे विधि विभाग ने कॉमर्स विभाग को हराकर विजेता बनी बास्केटबॉल बालक व बालिका वर्ग मे कॉमर्स विभाग विजेता व विधि विभाग उपविजेता बनी सोमवार को क्रिकेट का फाइनल मुकाबला ला विभाग व कॉमर्स विभाग के मध्य खेला जायेगा मौसम खराब की वजह से शनिवार को फाइनल मैच नहीं हो पाया विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी, मैडल व खेल प्रमाण पत्र संस्था प्रमुख प्रमोद कुमार जैन उपसंस्था प्रमुख अंकित जैन, एलसीआईटी ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन सेक्रेटरी उपकार राय एलसीआईटी कालेज ऑफ़ कॉमर्स एंड साइंस प्राचार्य डॉक्टर अर्चना शुक्ला, इंजिनिरिंग विभाग उप प्राचार्य शुभी श्रीवास्तव,एलसीआईटी कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स एंड साइंस उपप्राचार्य अभिनव पाल द्वारा प्रदान किया गया बास्केटबॉल खेल प्रभारी साइंस विभाग असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर जय श्री कौशिक व प्रदीप साहू थे वॉलीबाल खेल प्रभारी असिस्टेंट प्रोफेसर राजीव लोचन शर्मा व मनीष सिन्हा थे खो खो खेल प्रभारी असिस्टेंट प्रोफेसर सौजन्य तिवारी व वाय योंटेन थे क्रिकेट खेल प्रभारी असिस्टेंट प्रोफेसर शिव शंकर गुप्ता व इंजमाम थे



