Latest news

न्यूज18 के राज्य संपादक अभिषेक शुक्ला से मिला बिलासपुर प्रेस क्लब का प्रतिनिधिमंडल, स्मारिका भेंटकर की सौजन्य मुलाकात

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
1 Min Read

बिलासपुर। बिलासपुर प्रेस क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने न्यूज18 के संपादक श्री अभिषेक शुक्ला से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रेस क्लब की ओर से उन्हें क्लब की स्मारिका भेंट की गई। मुलाकात के दौरान पत्रकारिता जगत से जुड़े विभिन्न पहलुओं और आपसी संवाद को लेकर आत्मीयता का वातावरण रहा।
इस अवसर पर बिलासपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजीत मिश्रा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने संपादक अभिषेक शुक्ला से मुलाकात कर स्मारिका भेंट की। प्रतिनिधिमंडल में प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र गहवई, वरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद इसराइल, सुरेश पांडे, उमेश मौर्य, सैयद जफर और शेख असलम सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे। सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई इस मुलाकात के दौरान बिलासपुर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों एवं पत्रकारों की उपस्थिति ने पत्रकारिता जगत के बीच आपसी संपर्क और संवाद की इस पहल को विशेष बनाया।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।