बिलासपुर-झारसुगुड़ा चौथी रेल लाइन के काम के चलते 6 से 18 दिसंबर तक ट्रेनों पर बड़ा असर; कई मेमू और पैसेंजर ट्रेनें पूरी तरह रद्द, कुछ बिलासपुर में ही होंगी समाप्त, लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनें 9 घंटे तक देरी से चलेंगी
बिलासपुर। दिसंबर में रेल से सफर करने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा और गेवरारोड के बीच चलने वाली कई महत्वपूर्ण मेमू और पैसेंजर ट्रेनों को रेलवे ने अलग-अलग तारीखों में रद्द कर दिया है। वहीं, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, गोंडवाना एक्सप्रेस, उत्कल एक्सप्रेस और जनशताब्दी जैसी प्रमुख ट्रेनों के परिचालन पर भी असर पड़ेगा। कुछ ट्रेनें अपने गंतव्य तक नहीं पहुंचेंगी और बिलासपुर स्टेशन से ही समाप्त या प्रारंभ होंगी। लंबी दूरी की कई एक्सप्रेस ट्रेनें निर्धारित समय से 9 घंटे तक देरी से रवाना होंगी। यह परेशानी 6 से 18 दिसंबर तक अलग-अलग दिनों में बनी रहेगी।
दरअसल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर-झारसुगुड़ा के बीच 206 किलोमीटर लंबी चौथी रेल लाइन परियोजना को अंतिम रूप देने में जुटा है। इसी कड़ी में चांपा स्टेशन को चौथी रेल लाइन से जोड़ने के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) का काम किया जाएगा। इसके साथ ही चांपा-जांजगीर नैला सेक्शन में ऑटो सिग्नलिंग प्रणाली स्थापित की जाएगी। इन तकनीकी कार्यों के कारण रेलवे ने ट्रेनों के परिचालन में व्यापक बदलाव किया है।
बिलासपुर-झारसुगुड़ा रेल मार्ग उत्तर और दक्षिण भारत को जोड़ने वाला बेहद महत्वपूर्ण और व्यस्त कॉरिडोर है। चौथी रेल लाइन शुरू होने से यात्री और मालगाड़ियों की आवाजाही की क्षमता बढ़ेगी। ट्रेनों के परिचालन को अधिक सुचारू और समयबद्ध बनाने के साथ भविष्य में नई यात्री ट्रेनें चलाने के लिए भी अतिरिक्त रेल मार्ग उपलब्ध होगा। लेकिन परियोजना को पूरा करने के लिए होने वाले निर्माण कार्यों का सीधा असर फिलहाल यात्रियों की आवाजाही पर पड़ने वाला है।
12 दिन तक मेमू-पैसेंजर ट्रेनों पर सबसे बड़ा असर
रेलवे की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, बिलासपुर-रायगढ़, बिलासपुर-कोरबा, बिलासपुर-गेवरारोड और रायपुर-गेवरारोड रेलखंड पर चलने वाली कई लोकल ट्रेनों को रद्द किया गया है। इससे रोजाना नौकरी, कारोबार, पढ़ाई और अन्य कामों के लिए इन ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ेगी।
पूरी तरह रद्द रहने वाली ट्रेनें
बिलासपुर-रायगढ़ मेमू (68736): 6 से 17 दिसंबर 2026 तक बिलासपुर से चलने वाली ट्रेन रद्द रहेगी।
रायगढ़-बिलासपुर मेमू (68735): 7 से 18 दिसंबर 2026 तक रायगढ़ से चलने वाली ट्रेन रद्द रहेगी।
रायपुर-गेवरारोड मेमू (68746): 6 से 17 दिसंबर 2026 तक रायपुर से चलने वाली ट्रेन रद्द रहेगी।
गेवरारोड-रायपुर मेमू (68745): 7 से 18 दिसंबर 2026 तक गेवरारोड से चलने वाली ट्रेन रद्द रहेगी।
रायपुर-कोरबा पैसेंजर (58204): 6 से 17 दिसंबर 2026 तक रायपुर से चलने वाली ट्रेन रद्द रहेगी।
कोरबा-रायपुर पैसेंजर (58203): 7 से 18 दिसंबर 2026 तक कोरबा से चलने वाली ट्रेन रद्द रहेगी।
बिलासपुर-गेवरारोड-बिलासपुर मेमू (68734/68733): 7 से 18 दिसंबर 2026 तक दोनों दिशाओं की ट्रेनें रद्द रहेंगी।
बिलासपुर-कोरबा-बिलासपुर मेमू (68732/68731): 7 से 18 दिसंबर 2026 तक दोनों दिशाओं की ट्रेनें रद्द रहेंगी।
रायगढ़-बिलासपुर-रायगढ़ मेमू (68737/68738): 7 से 18 दिसंबर 2026 तक दोनों दिशाओं की ट्रेनें रद्द रहेंगी।
बिलासपुर-गेवरारोड पैसेंजर (58210): 7 से 18 दिसंबर 2026 तक बिलासपुर से चलने वाली ट्रेन रद्द रहेगी।
बिलासपुर ही रह जाएगा कई ट्रेनों का आखिरी स्टेशन
चौथी रेल लाइन के काम का असर लंबी दूरी की ट्रेनों पर भी पड़ेगा। कुछ ट्रेनों को बीच रास्ते में ही समाप्त करना पड़ेगा। यात्रियों को बिलासपुर से आगे की यात्रा के लिए दूसरी व्यवस्था करनी होगी।
बीच में समाप्त और प्रारंभ होने वाली ट्रेनें
गोंदिया-झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू (68861/68862): 7 से 18 दिसंबर 2026 तक यह ट्रेन बिलासपुर स्टेशन में ही समाप्त होगी और यहीं से प्रारंभ होगी। झारसुगुड़ा-बिलासपुर-झारसुगुड़ा के बीच परिचालन रद्द रहेगा।
कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस (18237): 7 से 18 दिसंबर 2026 तक ट्रेन बिलासपुर स्टेशन से प्रारंभ होगी। कोरबा-बिलासपुर के बीच परिचालन रद्द रहेगा।
विशाखापटनम-कोरबा लिंक एक्सप्रेस (18518): 6 से 17 दिसंबर 2026 तक ट्रेन बिलासपुर स्टेशन में समाप्त होगी। बिलासपुर-कोरबा के बीच नहीं चलेगी।
कोरबा-विशाखापटनम लिंक एक्सप्रेस (18517): 7 से 18 दिसंबर 2026 तक ट्रेन बिलासपुर स्टेशन से प्रारंभ होगी। कोरबा-बिलासपुर के बीच परिचालन रद्द रहेगा।
निजामुद्दीन-रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस (12410): 10 और 12 दिसंबर 2026 को ट्रेन बिलासपुर स्टेशन में समाप्त होगी। बिलासपुर-रायगढ़ के बीच रद्द रहेगी।
रायगढ़-निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस (12409): 12 और 14 दिसंबर 2026 को ट्रेन बिलासपुर स्टेशन से प्रारंभ होगी। रायगढ़-बिलासपुर के बीच परिचालन रद्द रहेगा।
9 घंटे तक देरी से रवाना होंगी एक्सप्रेस ट्रेनें
रेलवे के कार्यों के चलते कई लंबी दूरी की ट्रेनों के प्रस्थान समय में भी बदलाव किया गया है। इनमें कुछ ट्रेनें निर्धारित समय से 2 से 4 घंटे तक देरी से रवाना होंगी, जबकि उत्कल एक्सप्रेस को सबसे अधिक 9 घंटे तक रीशेड्यूल किया गया है।
विलंब से रवाना होने वाली ट्रेनें
ट्रेन और नंबरप्रभावित तारीखनिर्धारित देरीपुणे-हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस (12129)10 से 14 दिसंबर3 घंटेसीएसएमटी-हावड़ा एक्सप्रेस (12809)10 से 14 दिसंबर2 घंटे 30 मिनटगोंदिया-रायगढ़ जनशताब्दी (12070)11 से 15 दिसंबर2 घंटेरायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस (18249)11 से 15 दिसंबर2 घंटेयोग नगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस (18478)10 से 12 दिसंबर9 घंटेपुरी-योग नगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस (18477)12 से 14 दिसंबर7 घंटेएलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस (12101)11 और 12 दिसंबर3 घंटे 15 मिनटभुवनेश्वर-एलटीटी एक्सप्रेस (12880)14 दिसंबर4 घंटे 15 मिनटपुरी-एलटीटी एक्सप्रेस (22866)15 दिसंबर4 घंटे 30 मिनटविशाखापटनम-अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस (20807)13, 14 और 15 दिसंबर1 घंटाकोरबा-इतवारी शिवनाथ एक्सप्रेस (18239)13, 14 और 15 दिसंबर1 घंटा
यात्रियों को राहत: हसदेव एक्सप्रेस पैसेंजर बनकर चलेगी
ट्रेनों के रद्द होने और परिचालन प्रभावित रहने के बीच रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक वैकल्पिक व्यवस्था भी की है। 7 से 18 दिसंबर 2026 तक गाड़ी संख्या 18250/18249 कोरबा-रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस को कोरबा-बिलासपुर-कोरबा के बीच पैसेंजर ट्रेन बनाकर चलाया जाएगा। इससे इस रेलखंड के यात्रियों को आवागमन में कुछ राहत मिल सकेगी।
यात्रियों के लिए जरूरी सूचना
रेलवे के इस ब्लॉक का असर केवल लोकल यात्रियों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को भी अपनी यात्रा की योजना बदलनी पड़ सकती है। खासकर कोरबा, रायगढ़, चांपा, जांजगीर और बिलासपुर के बीच रोजाना आवाजाही करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति, निर्धारित प्रस्थान समय और परिवर्तित गंतव्य की जानकारी रेलवे के आधिकारिक पूछताछ माध्यमों से अवश्य प्राप्त कर लें।
