






‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत रायपुर में कांग्रेस का संविधान रक्षा मार्च, वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों के साथ लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का लिया संकल्प
बिलासपुर। ‘संविधान की रक्षा, लोकतंत्र की रक्षा ही हमारा संकल्प है और यही हमारी लड़ाई है।’ यह बात शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय पांडेय ने संविधान दिवस के अवसर पर रायपुर में आयोजित संविधान रक्षा मार्च में शामिल होने के दौरान कही। उन्होंने संविधान की गरिमा, लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिकों के मताधिकार की सुरक्षा को देश के भविष्य से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय बताते हुए इनके संरक्षण के लिए एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई।
