Latest news

उरकुरा स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग से 12 ट्रेनें प्रभावित, 10 गाड़ियां रहेंगी रद्द, 2 का सफर बिलासपुर में होगा खत्म; 13-14 सितंबर को असर

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
3 Min Read


उरकुरा-रायपुर स्टोर डिपो के बीच दोहरीकरण परियोजना के तहत होगा प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य
बिलासपुर, 11 सितंबर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के उरकुरा स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग के चलते 13 और 14 सितंबर को रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। उरकुरा-रायपुर स्टोर डिपो के बीच दोहरीकरण परियोजना के अंतर्गत स्टेशन पर प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। इसके चलते कुछ यात्री ट्रेनों का परिचालन रद्द रहेगा, जबकि दो मेमू ट्रेनों को गंतव्य से पहले ही समाप्त और प्रारंभ किया जाएगा।
रेलवे ने कार्य के कारण प्रभावित होने वाली ट्रेनों की सूची जारी की है।
13 सितंबर को ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर — 13 सितंबर को रद्द।
68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर — 13 सितंबर को रद्द।
68733 गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर — 13 सितंबर को रद्द।
68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर — 13 सितंबर को रद्द।
58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर — 13 सितंबर को रद्द।
58205 रायपुर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी पैसेंजर — 13 सितंबर को रद्द।
68746 रायपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर — 13 सितंबर को रद्द।
14 सितंबर को इन ट्रेनों का परिचालन नहीं होगा
58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर — 14 सितंबर को रद्द।
58206 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-रायपुर पैसेंजर — 14 सितंबर को रद्द।
68745 गेवरा रोड-रायपुर मेमू पैसेंजर — 14 सितंबर को रद्द।
बिलासपुर में ही समाप्त और शुरू होगी मेमू
कार्य के कारण दो ट्रेनों का परिचालन उनके निर्धारित गंतव्य तक नहीं होगा।
13 सितंबर को गाड़ी संख्या 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन तक ही चलेगी। यह ट्रेन बिलासपुर में समाप्त होगी और बिलासपुर से गोंदिया के बीच रद्द रहेगी।
इसी तरह 13 सितंबर को गाड़ी संख्या 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर गोंदिया से बिलासपुर तक नहीं चलेगी। यह ट्रेन बिलासपुर स्टेशन से ही प्रारंभ होगी और गोंदिया-बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी।
यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की सलाह
उरकुरा स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग का यह कार्य उरकुरा-रायपुर स्टोर डिपो के मध्य दोहरीकरण परियोजना के तहत किया जा रहा है। प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते परिचालन में यह बदलाव किया गया है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि 13 और 14 सितंबर को यात्रा करने से पहले अपनी ट्रेन के परिचालन की स्थिति की जानकारी अवश्य ले लें, ताकि अचानक होने वाली असुविधा से बचा जा सके।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।