Latest news

चीनी की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस का सत्याग्रह, नेहरू चौक पर बुलंद की जनहित की आवाज

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

बिलासपुर। बढ़ती महंगाई और लगातार बढ़ रही चीनी की कीमतों के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर शहर एवं ग्रामीण के संयुक्त तत्वावधान में नेहरू चौक पर “चीनी सत्याग्रह” कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने शामिल होकर बढ़ती महंगाई के खिलाफ विरोध जताया।
इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई का सीधा असर आम लोगों के घरेलू बजट पर पड़ रहा है। रोजमर्रा की जरूरतों की वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि से आम जनता परेशान है। चीनी जैसी आवश्यक खाद्य सामग्री की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए।
कार्यक्रम में शामिल कांग्रेस नेता विजय पांडेय ने कहा कि जनता के हक और अधिकार की लड़ाई कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक मजबूती से लड़ती रहेगी। महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का संघर्ष लगातार जारी रहेगा और आम जनता की आवाज को मजबूती से उठाया जाएगा।
कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने केंद्र एवं राज्य सरकार से महंगाई पर प्रभावी नियंत्रण करने तथा आम जनता को राहत देने की मांग की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने महंगाई के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि महंगाई के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा और जनता की आवाज लगातार बुलंद होती रहेगी।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।