Latest news

स्टैण्ड बॉल को राष्ट्रीय पहचान बनाने के लिए कड़ी मेहनत की आवश्यकता है: जाविद अली

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
3 Min Read

अहमदाबाद । तीसरी राष्ट्रीय सेमिनार गुजरात में 6 व 7 जून को सम्पन्न हुई उक्त सेमिनार में 12 राज्य के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया ।
स्टैण्ड बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव जाविद अली के मार्गदर्शन में आयोजित इस सेमिनार में स्टैण्ड बॉल की तकनीकी विकास , स्किल डेवलपमेंट, स्कोरिंग, रेफरशिप, कोचिंग आदि पर चर्चा हुई जाविद अली ने बताया कि स्टैण्ड बॉल की स्थापना खेल के जनक हिदायत अली खेल विभूति सम्मान खिलाड़ी की उपस्थिति में 2008 को हुई तब हमने ये नहीं सोचा था हम इतनी जल्दी इस खेल विभिन्न प्रदेशों में पहुंचा पाएंगे ये खिलाड़ियों और खेल के प्रति उत्साह दिखाने वाले कोच की दिलचस्पी से हमे सफलता मिली खेल को राष्ट्रीय पहचान बनाने के लिए हमे कड़ी मेहनत करनी होगी तब इस खेल को हम सभी खेल संगठनों से मान्यता दिला पाएंगे और स्कूल गेम्स में शामिल करने की कोशिश की जा रही है।
गुजरात राज्य के स्टैण्ड बॉल के आयोजक लक्की चंद ने बताया कि स्टैण्ड बॉल की पहचान बनाने के लिए तकनीकी पद्धति का प्रसार प्रचार हो सके इसके लिए विभिन्न प्रदेशों से प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया जिसमें गुजरात से स्वयं लक्की चंद ,सेबास्टिन जॉय द्विव दमन से मुस्ताक मोहम्मद, दादर नगर हवेली से चेतन चावड़ा, महाराष्ट्र से रवि कल्ले, मुरलीधर मुरारकर, अरुणाचल प्रदेश से दोरजी टी स्वांग, आसमान से दीपांकर कलिता, वेस्ट बंगाल से मृणाल कांति, छत्तीसगढ़ से आदित्य रजक ने हिस्सा लिया इस आयोजन के बाद जल्द सार्क देशों में इसका विस्तार करेंगे ।जिसमें पाकिस्तान, श्रीलंका, भूटान, बांग्लादेश ,वर्मा, म्यामांर, कंबोडिया, नेपाल देशों में इसका आयोजन किया जाएगा साथ में एक अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता की जाएगी।
विशिष्ट अतिथि शकुंतला पंड्या गुजरात स्टैण्ड बॉल की चीफ पेट्रोन ने कहा कि स्टैण्ड बॉल खेल अपने आप में एक नया खेल है जो तकनीकियों से भरा हुआ है हम जल्द ही इस खेल का आयोजन मास्टर्स खेल के रूप में गुजरात में आयोजित करेंगे। इसका आयोजन महिला मास्टर्स प्रतियोगिता के रूप में करेंगे ।
फेडरेशन की कोषाध्यक्ष डॉ शाजिया अली ने कहा कि गुजरात में यह आयोजन स्टैण्ड बॉल के लिए एक शुभ यात्रा जो इस खेल को आगे बढ़ाने में हमे सफलता मिलेगी।
रेफरी की तकनीकी की जानकारी अंतरराष्ट्रीय स्टैण्ड बॉल खिलाड़ी और रेफरी आदित्य रजक ने खिलाड़ियों को दिए जिसमें खेल नियम और बारीकियों की जानकारी दी ।
गुजरात स्टैण्ड बॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष कीर्ति लीवा ने बताया कि स्टैण्ड बॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के पूर्व गुजरात में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन जल्द ही कराया जाएगा ।
इस सेमिनार में विशेष रूप से सुधीर पटेल ने अपना योगदान दिया साथ ही वीरेन देसाई ज्वाइन सिक्रेटरी, मायचंद ने अपना योगदान दिया ।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।