Latest news

कांग्रेस संगठन में अभय नारायण राय को बड़ी जिम्मेदारी, बने वरिष्ठ प्रवक्ता

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

बिलासपुर। प्रदेश कांग्रेस संगठन में एक महत्वपूर्ण नियुक्ति करते हुए कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय को वरिष्ठ प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला की अनुशंसा पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज द्वारा की गई है।
वरिष्ठ प्रवक्ता के रूप में नामित किए जाने के बाद अभय नारायण राय ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला तथा प्रशासनिक महामंत्री मलकीत सिंह गेदू का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित किया।
अभय नारायण राय ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने संगठन की नीतियों, कार्यक्रमों और जनहित के मुद्दों को मजबूती से जनता तक पहुंचाने का संकल्प भी व्यक्त किया।
अभय नारायण राय को वरिष्ठ प्रवक्ता बनाए जाने पर कांग्रेस नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। इस अवसर पर अटल श्रीवास्तव, दिलीप लहरिया, प्रमोद नायक, राजेंद्र शुक्ला, महेश दुबे, टाटा जितेंद्र पांडे तथा शिवबालक कौशिक सहित कई कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि अभय नारायण राय लंबे समय से पार्टी की विचारधारा और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से सामने रखते रहे हैं। उनके वरिष्ठ प्रवक्ता बनने से संगठन की मीडिया और जनसंपर्क गतिविधियों को और मजबूती मिलेगी।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।