


जीडीसी कॉलेज के पास राहगीरों और विद्यार्थियों को मिलेगा ठंडा पानी, भीषण गर्मी में जनसुविधा बढ़ाने की पहल
बिलासपुर। शहर की भीषण गर्मी के बीच आम लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से जीडीसी कॉलेज के समीप नया हाई कैपेसिटी वाटर कूलर स्थापित किया गया है। यह वाटर कूलर छत्तीसगढ़ भाजपा के पितृपुरुष स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल की धर्मपत्नी एवं विधायक अमर अग्रवाल की पूज्य माताजी की स्मृति में लगाया गया है।
बताया गया कि इस स्थान पर पहले भी जनसुविधा के लिए वाटर कूलर लगाया गया था, लेकिन गर्मी के बढ़ते प्रभाव और लोगों की जरूरत को देखते हुए इस बार अधिक क्षमता वाला लगभग 80 लीटर का बड़ा एवं स्वच्छ वाटर कूलर स्थापित कराया गया है। इससे कॉलेज आने-जाने वाले विद्यार्थियों, राहगीरों और आसपास के क्षेत्रवासियों को शीतल पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे गर्मी के मौसम में राहत देने वाली उपयोगी जनसेवा बताया। वक्ताओं ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर पेयजल की व्यवस्था लोगों के लिए बड़ी सुविधा है, खासकर तब जब तापमान लगातार बढ़ रहा हो।
इस अवसर पर महापौर पूजा विधानी, आदित्य अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह, जिला उपाध्यक्ष प्रवीण दुबे, अजीत भोगल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष स्नेहलता शर्मा, पार्षद संजय यादव, विजय ताम्रकार, शेखर पाल, जगदीश साव, शैलेन्द्र यादव, बबलू, मनोज सोनी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष वैभव गुप्ता, रोशन सिंह, महर्षि बाजपेयी, नितिन छाबड़ा, विवेक ताम्रकार, संजय गुप्ता, नारायण गोस्वामी, अमित चतुर्वेदी, संस्कार सोनी सहित महिला मोर्चा के पदाधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।



