Latest news

वार्ड 29 में BJP ने झोंकी ताकत, महापौर से लेकर महिला मोर्चा तक उतरे मैदान में

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

घर-घर पहुंचकर मांगे वोट, योजनाओं और विकास के नाम पर कमल खिलाने की अपील
भारतीय जनता पार्टी के वार्ड क्रमांक 29 से पार्षद प्रत्याशी मधु राव के समर्थन में चुनाव प्रचार अब तेज हो गया है। वार्ड में भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और महिला मोर्चा की टीम लगातार घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से कमल छाप पर मतदान करने की अपील कर रही है।


प्रचार अभियान में बिलासपुर महापौर पूजा विधानी सहित मनीष अग्रवाल, प्रकाश यादव, गणेश रजक, श्रीनू राव, संदीप दास, धीरेंद्र केसरवानी, सचिन कारवार, मनीष गुप्ता, पंकज तिवारी, संध्या चौधरी, नीरजा सिन्हा, कीर्ति झा, आशा निर्मलकर, सुनीता राज, रीना करी, मीना उरांव, राजेश रजक, मिलन सप्रे, संजय चौहान, नंदू सोनी, चिंटू गुप्ता, गीता दिघे, मनजीत गोस्वामी, राजेश मंडले, दुर्गेश, ममता मिश्रा, आयुष मेहता और अयोध्या डहरिया समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल रहे।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने वार्ड के विभिन्न मोहल्लों में जनसंपर्क कर राज्य सरकार की योजनाओं को जनता के बीच प्रमुखता से रखा। प्रचार के दौरान महतारी वंदन योजना, आयुष्मान योजना, मोर घर मोर जमीन मोर मकान योजना, विभिन्न पेंशन योजनाओं और अन्य हितग्राही योजनाओं की जानकारी देकर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की गई।
कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि वार्ड की जनता इस बार बदलाव के मूड में दिखाई दे रही है और कमल छाप को समर्थन मिल रहा है। बूथ इकाई समिति, महिला मोर्चा और स्थानीय पदाधिकारियों की टीम लगातार वार्ड में सक्रिय होकर मतदाताओं तक पहुंच बना रही है।
भाजपा नेताओं का कहना है कि उपचुनाव में पार्टी कार्यकर्ता पूरी मेहनत और लगन के साथ मैदान में जुटे हैं तथा विकास और जनहित की योजनाओं के आधार पर जनता का समर्थन मांग रहे हैं।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।