बिलासपुर। वार्ड क्रमांक 29 संजय गांधी नगर तारबहार से भारतीय जनता पार्टी के पार्षद पद प्रत्याशी मधुसूदन राव ने मंगलवार को वार्ड क्षेत्र में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने शिव मंदिर तालाब के ऊपर, गुरु घासीदास मोहल्ला और सिद्धार्थ नगर सहित विभिन्न इलाकों में घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से संपर्क किया। इस दौरान पूर्व एल्डरमैन एवं भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता मनीष अग्रवाल भी उनके साथ मौजूद थे।

जनसंपर्क के दौरान मधुसूदन राव ने माता-बहनों, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों से 1 जून को होने वाले मतदान में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में कमल छाप पर बटन दबाकर समर्थन देने की अपील की। उन्होंने कहा कि वे एक जनसेवक के रूप में हमेशा वार्डवासियों के बीच सक्रिय रहेंगे और शासन की विभिन्न हितग्राही योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचाने के लिए लगातार काम करेंगे।
भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि वार्ड की मूलभूत समस्याओं के समाधान, विकास कार्यों में तेजी और जनता की आवाज को प्रशासन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। जनसंपर्क के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भी उत्साह देखने को मिला।



