तिफरा ब्लॉक कांग्रेस का तीन दिवसीय धरना शुरू, बाजारों में तख्ती-बैनर लेकर उतरे कार्यकर्ता
बिलासपुर।
बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल संकट और रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर तिफरा ब्लॉक कांग्रेस ने सोमवार से तीन दिवसीय विरोध प्रदर्शन शुरू किया। रायपुर रोड स्थित पेट्रोल पंप और बन्नाक चौक सिरगिट्टी बाजार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैनर-तख्तियों के साथ प्रदर्शन कर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।




धरना-प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आम लोगों से संवाद भी किया। कार्यकर्ताओं का दावा है कि लोगों ने पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस और खाद्य सामग्री की बढ़ती कीमतों को लेकर नाराजगी जताई और महंगाई के लिए सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिफरा के अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू ने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार की गलत आर्थिक और विदेश नीति के कारण पेट्रोल-डीजल, खाद्य सामग्री और सराफा बाजार में लगातार कीमतें बढ़ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि महंगाई की सबसे ज्यादा मार मध्यम वर्ग, किसान, मजदूर और छोटे व्यापारियों पर पड़ रही है।
साहू ने कहा कि लगातार बढ़ती कीमतों के कारण आम नागरिकों का घरेलू बजट बिगड़ चुका है और लोगों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जनता में इसे लेकर व्यापक आक्रोश है।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस और आवश्यक उपभोक्ता वस्तुओं के दाम कम कर राहत देने की मांग की।
कार्यक्रम में पूर्व मंडी अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला, मंडल अध्यक्ष अजय मनहरे, पार्षद पुष्पेंद्र साहू, सुनील पांडेय, राकेश यादव, महेश ठाकुर, प्रताप वर्मा, राजेश साहू, शिव यादव, रामायण रजक, सचिन भवानी, अक्षय नवरंग, बंटी सोनी, गौरव सिंह, गोविंद मानिकपुरी, संजीव पाल, दिनेश यादव, नागेश ध्रुव, रामकुमार मनहर, रमाकांत साहू, राजेश कोसले, लक्ष्मण ध्रुव, संतराम यादव, गोविंद यादव, वेद रात्रे, सुरेंद्र कश्यप, असीम दास, अशद खान, अरविंद ओझा, आशीष वर्मा, आनंद पाठक, संदीप पांडेय, गुहाराम, राकेश बर्मन और फजीर खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।



