


बिलासपुर/कोटा। बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दामों में लगातार हो रही वृद्धि को लेकर कांग्रेस ने रविवार को विरोध प्रदर्शन किया। जिला शहर कांग्रेस कमेटी और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से नेहरू चौक समेत कोटा क्षेत्र में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कर केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की गई।
कोटा में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अरुण त्रिवेदी के नेतृत्व में पेट्रोल पंप के सामने धरना दिया गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई को आम जनता पर आर्थिक बोझ बताते हुए सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया। नेताओं ने कहा कि पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से मध्यम और गरीब वर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहा है।
धरना स्थल पर मौजूद कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आम लोगों से भी महंगाई के मुद्दे पर राय ली और सरकार के खिलाफ जनसमर्थन जुटाने की कोशिश की। प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष परमेश्वर मेरी, चोला राम नायक, भरत पटेल, दिलीप श्रीवास, धर्मेंद्र देवांगन, जनपद सदस्य सचिन साहू, अली बाबा कश्यप, संजू सिंह चौहान, श्याम यादव, अजय सिंह चौहान, विनय ठाकुर, देवेंद्र कश्यप, कमलू कश्यप, विनोद बंजारे, छोटू जायसवाल, शिव धूलिया, रिंकू दीक्षित, बाबा सोनी, लक्ष्मी महाराज, सुनीता निर्गुण, वैष्णो, राजू साहू, प्रकाश जायसवाल और रतन सहित बड़ी संख्या में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता और सदस्य मौजूद रहे।



