

बिलासपुर। 31वीं सब जूनियर राष्ट्रीय बेसबॉल प्रतियोगिता से पहले छत्तीसगढ़ की टीमों ने तैयारी तेज कर दी है। 16 से 22 मई तक छत्तीसगढ़ स्कूल मैदान में आयोजित प्री नेशनल कोचिंग कैंप का उद्घाटन प्रदेश बेसबॉल संघ के पदाधिकारियों की मौजूदगी में हुआ। 24 से 29 मई तक भुवनेश्वर में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की बालक और बालिका टीमें हिस्सा लेंगी।
छत्तीसगढ़ बेसबॉल संघ के सह सचिव अख्तर खान ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों को इस कैंप में तकनीकी और मैच प्रैक्टिस दी जा रही है। उद्घाटन समारोह में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. पलक जायसवाल, महासचिव मिताली घोष, उपाध्यक्ष डॉ. कैरोलाइन सत्तूर और कोषाध्यक्ष पूर्णिमा मिश्रा मौजूद रहीं।
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. पलक जायसवाल ने खिलाड़ियों से टीम भावना के साथ खेलने की अपील करते हुए कहा कि सभी खिलाड़ी पूरे समर्पण के साथ मैदान में उतरें और प्रदेश के लिए पदक जीतकर लौटें। महासचिव मिताली घोष ने बताया कि खिलाड़ियों के चयन से पहले बिलासपुर में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसमें बालक वर्ग में 9 और बालिका वर्ग में 7 जिलों की टीमों ने भाग लिया था। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्री नेशनल कैंप के लिए चुना गया है।
कैंप में खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय बेसबॉल खिलाड़ी लखन लाल देवांगन, संदीप गाहिरे, अंकुर राजक, नेहा यादव और भूमिका श्रीवास द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें फील्डिंग, हिटिंग, कैचिंग के साथ मैच प्रैक्टिस भी कराई जा रही है।
बालिका टीम में ये खिलाड़ी शामिल
रागिनी ध्रुव, सोनाली ध्रुव, आयुषी, चांदनी साहू, जयश्री, शालिनी मानिकपुरी, 47 साहू, सुमन साहू, प्रियांशु, अदिति कुमारी, तृषा केसरी, खुशी, दिव्या भूमि, दिव्या, खिलेश्वरी निषाद, कामिनी और हर्षित।
बालक टीम में इन खिलाड़ियों का चयन
उत्कर्ष, पंकज, चंद्रेश कुमार, शुभम सेन, आर्यन पटेल, मानस कुमार, कमल, आशीष जांगड़े, चमन, हर्षवर्धन राय, दीपक कुमार, अथर्व दीवान, आरव दीवान, बलिराम, संजू, चिंटू साहू, राहुल कुमार और साहिल दास।



