




कोर ग्रुप की बैठक में नाम का ऐलान, 18 मई को शक्ति प्रदर्शन के साथ दाखिल होगा नामांकन
बिलासपुर। नगरीय निकाय उपचुनाव 2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने वार्ड क्रमांक 29 तारबहार से अपने प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर चुनावी माहौल गरमा दिया है। भाजपा ने संगठन और स्थानीय समीकरणों को साधते हुए व्ही. मधुसूदन राव को अधिकृत उम्मीदवार घोषित किया है। प्रत्याशी की घोषणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष Kiran Singh Deo, प्रदेश महामंत्री संगठन Pawan Sai तथा बिलासपुर विधायक Amar Agrawal के मार्गदर्शन में जिला शहर कोर ग्रुप की सहमति के बाद की गई।
भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने रविवार को रेलवे मंडल अंतर्गत शक्ति केंद्रों की संयुक्त बैठक में प्रत्याशी के नाम की औपचारिक घोषणा की। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से सोमवार 18 मई को कलेक्ट्रेट स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंचकर नामांकन रैली को सफल बनाने का आह्वान किया। भाजपा ने इसे केवल नामांकन नहीं बल्कि संगठनात्मक शक्ति प्रदर्शन के रूप में तैयार किया है।
बैठक में संगठन प्रभारी मनीष अग्रवाल, किशोर राय, रवि गोयल, श्रीनिवास राव, पंकज तिवारी, संध्या चौधरी, राजेश रजक, नवीन मसीह, मनीष गुप्ता, प्रकाश यादव, गणेश रजक, धीरेंद्र केसरवानी, शंकर शाह, सुरेश ध्रुव, संजय चौहान, चंद्रशेखर बिन्नकर, डॉ. मनमोहन दत्त, जुगल अग्रवाल, अभिजीत मित्रा, मनजीत गोस्वामी, ई. राघवेंद्र राव, संदीप दास, अयोध्या डहरिया, तनुज वोरा, अनिल राघवानी, मिलन सप्रे, कैलाश रजक, आशा निर्मलकर, रीना करी, अनुराधा गायकवाड, सरिता कामडे, सुनीता राज, ज्योति सिंह, मंजू श्रीवास, आरती श्रीवास, देवेंद्र श्रीवास, बबलू रजक, घनश्याम यादव, संतोष तिवारी, अजय सोनी, आशु तिवारी, सहदेव यादव, अशोक केवट, देवचरण, धीरज यादव, प्यारेलाल मसीह, आदित्य कुर्रे, राजेश मंडले, जगदीश खरे, विनोद मैहर, आशु वर्मा, संतोष वस्त्रकार, इंद्रमणि कौशल, राम निषाद, कल्पना कैचर, अजय रजक, दीपक रात्रे, स्वयंवर यादव, दुर्गा अवस्थी, मोनिका क्लर्क, संध्या डेहरिया, नीलम कुर्रे और अनिल रजक सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भाजपा नेताओं ने दावा किया कि वार्ड 29 में संगठन की मजबूती और बूथ स्तर की सक्रियता पार्टी को निर्णायक बढ़त दिलाएगी। प्रत्याशी घोषणा के साथ ही वार्ड में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं।



