Latest news

क्षेत्र का विकास पहली प्राथमिकता- त्रिलोक चंद्र श्रीवास

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
1 Min Read

ग्राम पंचायत धूमा में अहाता निर्माण कार्य का भूमिपूजन संपन्न

बिलासपुर।

जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 3 का सर्वांगीण विकास हमारी पहली प्राथमिकता है, आप लोगों का प्रेम और विश्वास है, जो लगातार हमारे परिवार से लोग जीतते आ रहे हैं, और आपके आम जनो के विश्वास को हम लोग हर कीमत में कायम रखेंगे, क्षेत्र के लिए कोई भी कार्यों के लिए जो आप आदेश करेंगे मैं उसे पूर्ण करने का भरसक प्रयास करूंगा, यह बातें लोकप्रिय वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री त्रिलोक चन्द्र श्रीवास ने मस्तुरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम धूमा में अहाता निर्माण कार्य के भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आम जनों को संबोधित करते हुए व्यक्त किया, इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि विवेक पटेल ग्राम के वरिष्ठ श्री दिलहरण पटेल श्री द्वारिका पटेल कांग्रेस नेता महेश मिश्रा मोहन जायसवाल कामरान खान दुर्गा बंजारे पंडित जितेंद्र शर्मा जीतू शुभम श्रीवास संतोष सोनवानी अनिल पटेल पंकज पटेल गोलू पटेल महेंद्र पटेल सहित सैकड़ो ग्रामवासी उपस्थित रहे, इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच उप सरपंच पंचगण एवं ग्राम वासियों द्वारा श्री त्रिलोक श्रीवास के ग्राम धूमा आगमन पर आतिशबाजी पुष्पहार, शाल, श्रीफल से भव्य स्वागत किया गया।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।