बिलासपुर योगासन स्पोर्ट्स के माध्यम से प्रोटोकाल योगाभ्यास






बिलासपुर।
दो दिवसीय योगा इंस्ट्रक्टर का प्रशिक्षण बिलासपुर योगासन स्पोर्ट्स एसोसियेशन छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में चौकसे महाविद्यालय में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया ,जिसमें योग साधकों को योग से समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने और योग से स्वस्थ समाज की कल्पना को साकार करने प्रयास किया गया , डा. शालिनी सरकार ने आयुष मंत्रालय योगा प्रोटोकाल का अभ्यास कराते हुए योगाभ्यास की बारिकियों को समझाया,दो दिवसीय सर्टिफिकेट कार्यशाला में विशेष सेशन लेने विषय विशेषज्ञ योगा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और जज अल्पना पांडेय , डा शंकर यादव, जय कौशिक सर , डा.लक्ष्मी अनंत सर, डा शेख शाहिद, डा आलोक शर्मा, सिकंदर रजक सर , डा खिलेश्वरी साहू , संगीता शर्मा जी उपस्थित रहे। मेंटल हेल्थ योगा, ब्रीथिंग एंड एक्सरसाइज,कम्युनिकेशन स्किल, योग निद्रा, लाफ्टर योगा , मेडिटेशन, प्राणायाम, लाइफ स्टाइल योगा,चेयर योगा टिप्स, स्ट्रेचिंग ऐसे अलग अलग विषय में डा आशीष जायसवाल सर और डा किरण पाल चावला जी के मार्गदर्शन में ये पुरा कार्यशाला तैयार किया गया, दो दिवसीय कार्यशाला में द्वितीय दिवस छत्तीसगढ़ राज्य योगासन स्पोर्ट्स एसोसियेशन के अध्यक्ष जयंत भारती सर उपस्थित हुए और सबको प्रमाण पत्र वितरण करते हुए संबोधित कर बधाई दी ,उत्कृष्ट योगाचार्य ट्रेनर तैयार करने योग की बारिकियों पर चर्चा की, विश्व योग दिवस प्रोटोकाल अभ्यास, योग से कौशल विकास, मानसिक तनाव प्रबंधन पर योग चर्चा की गई ,योग के विभिन्न महत्वपूर्ण क्रियाएं राष्ट्रीय स्तर पर योग की तैयारी पर चर्चा आयोजित कि गई , मंच संचालन करते हुए जय कौशिक ने सभी योग साधकों को संकल्प कराया और बताया कि योगासन स्पोर्ट्स एसोसियेशन के माध्यम से विश्व योग दिवस के आते आते सजग संगठन के पदाधिकारी तैयार कर पुरे बिलासपुर में योग साधकों का बैठक लेकर विश्व योग दिवस की जिम्मेदारी सौंपी गई। विश्व योग दिवस के पहले योग के लाभ को घर घर पहुंचाने सभी योग साधकों ने संकल्प लिया और समाज सेवा के लिए समाज के लोगों तक योग से स्वास्थ्य लाभ और योग टैलेंट को संगठन के माध्यम से राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने कार्य करने पर विस्तार से चर्चा की गई ।

