Latest news

मन की बात से बस्ती तक… अमर अग्रवाल ने सुना पीएम का संदेश, फिर वार्डों में जनसंवाद… सिम्स को मिली करोड़ों की हाई-टेक सौगात

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
4 Min Read

CIMS में AI माइक्रोस्कोपी और ब्लड सेंटर का लोकार्पण, ‘बस्ती चलो अभियान’ में वार्डों में उमड़ा जनसमर्थन
निज निवास से अस्पताल तक सक्रियता, सिंधी कॉलोनी से तोरवा तक विधायक का संवाद
बिलासपुर। शहर में रविवार को सियासत, सेवा और जनसंपर्क—तीनों एक साथ नजर आए। एक ओर विधायक अमर अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 133वें संस्करण को सुनकर कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया, तो दूसरी ओर ‘बस्ती चलो अभियान’ के जरिए सीधे वार्डों में पहुंचकर लोगों से मुलाकात की। इसी दिन शहर की स्वास्थ्य व्यवस्था को भी बड़ा बूस्ट मिला, जब सिम्स और सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में करोड़ों रुपए के हाई-टेक उपकरणों का लोकार्पण किया गया।
‘मन की बात’ से शुरुआत, संदेश—जनभागीदारी ही राष्ट्र निर्माण की ताकत
विधायक अमर अग्रवाल ने अपने निज निवास कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 133वां संस्करण सुना।
इस दौरान उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम देशवासियों को प्रेरित करने का सशक्त माध्यम बन चुका है, जहां प्रधानमंत्री समाज के विभिन्न वर्गों की सकारात्मक पहल और नवाचारों को सामने लाकर राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी को मजबूत कर रहे हैं।
सिम्स में हाई-टेक सुविधाओं का लोकार्पण, करोड़ों की लागत से अपग्रेड
शहर की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती देने के लिए आज सिम्स अस्पताल के नए भवन में बड़े स्तर पर सुविधाओं का विस्तार किया गया।
₹2.92 करोड़ की लागत से आवश्यक चिकित्सा उपकरणों का लोकार्पण
₹4.27 करोड़ की लागत से सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में
अत्याधुनिक ब्लड सेंटर (Blood Centre)
माइक्रोबायोलॉजी लैब
AI पावर्ड माइक्रोस्कोपी जैसी हाई-टेक सुविधाएं शुरू
इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, वरिष्ठ विधायक धरमलाल कौशिक, महापौर पूजा विधानी सहित भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।
लोकार्पण के बाद अस्पताल प्रबंधन के साथ बैठक में विधायक ने कहा कि इन आधुनिक सुविधाओं के शुरू होने से अब क्षेत्रवासियों को जटिल जांचों के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा, बल्कि बिलासपुर में ही बेहतर इलाज उपलब्ध होगा।
‘बस्ती चलो अभियान’: वार्डों में पहुंचा जनप्रतिनिधि, सीधा संवाद
स्वास्थ्य सुविधाओं के लोकार्पण के बाद विधायक अमर अग्रवाल ने ‘बस्ती चलो अभियान’ के तहत शहर के विभिन्न वार्डों का दौरा किया।
वार्ड 20 सिंधी कॉलोनी
वार्ड 40 सिंधु भवन, तोरवा
वार्ड 40 पटेल मरार समाज भवन
वार्ड 40 भाजपा कार्यालय
वार्ड 30 सिंधी धर्मशाला
इन सभी स्थानों पर आयोजित बैठकों में बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे। लोगों ने आत्मीय स्वागत किया और अपनी समस्याएं सीधे विधायक के सामने रखीं।
जनसंवाद में ‘मोदी की गारंटी’ और योजनाओं पर जोर
जनसंवाद के दौरान विधायक ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि
“मोदी की गारंटी” और प्रदेश सरकार की योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं और उन्हें सशक्त बना रही हैं।
वार्डवासियों ने भी प्रधानमंत्री की नीतियों और विधायक के सक्रिय प्रयासों के प्रति समर्थन जताया। इस दौरान विधायक ने लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।