बिलासपुर।
छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के उपाध्यक्ष एवं जिला शिक्षा समिति के अध्यक्ष प्रशांत कोनहेर के आकस्मिक निधन पर संघ के द्वारा आज कर्मचारी भवन में शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई
शोक सभा को संबोधित करते हुए मुख्य संरक्षक पीआर यादव जी आर चंद्रा, पवन शर्मा, किशोर शर्मा ने उनके संघ के प्रति दिए गए योगदान की प्रशंसा करते हुए इसे संघ का अपूरणीय क्षति व्यक्त किया गया संघ के उपस्थित पदाधिकारीगण ने शोक सभा में 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहने की ईश्वर से शक्ति प्रदान करने की कामना की गयी
आज के श्रद्धांजलि सभा में पी आर यादव, पवन शर्मा, जीआर चंद्रा, किशोर शर्मा, प्रशांत मुकासे,जेपी उपाध्याय, राजेश्वर वस्त्रकार, राम जी ध्रुव, राजकुमार तिवारी, मनीष तिवारी, त्रिलोकी साहू, श्याम उरांव आदि साथी उपस्थित रहे



