Bilaspur।
आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में सहभागिता करते हुए उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित की।






इस क्रम में श्री साहू ने बिलासपुर के अम्बेडकर चौक एवं पामगढ़ (जिला जांजगीर-चांपा) स्थित अम्बेडकर चौक में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके प्रति श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा कार्यालय सारंगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में बाबा साहेब की छवि पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर श्री साहू ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के विचार सामाजिक न्याय, समानता एवं अधिकारों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को निरंतर प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का जीवन एवं उनका संघर्ष समतामूलक समाज की स्थापना के लिए मार्गदर्शक है।
श्री साहू ने कहा कि उनके आदर्शों पर चलते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय, सम्मान एवं अवसर पहुंचाना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने यह भी कहा कि बाबा साहेब के सिद्धांत आज भी राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं और उनके विचारों को आत्मसात कर ही एक सशक्त एवं समावेशी समाज का निर्माण संभव है।



