पूजन के बाद भोग-प्रसाद ग्रहण किया, बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु रहे मौजूद
बिलासपुर। सावन मास के पुनीत अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बुधवार को बिलासपुर जिले के बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मोहभठ्ठा पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना कर अभिषेक और आरती की। पूजन कार्यक्रम के बाद उन्होंने भोग-प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, श्रद्धालु और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भगवान शिव की पूजा के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने विधिवत अभिषेक किया और आरती में शामिल हुए। धार्मिक आयोजन को लेकर गांव में उत्साह का माहौल रहा। पूजन के बाद उपस्थित श्रद्धालुओं को भोग-प्रसाद वितरित किया गया, जिसे पूर्व मुख्यमंत्री सहित बड़ी संख्या में लोगों ने ग्रहण किया।
कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गिरीश देवांगन, प्रदीप शर्मा, विधायक अटल श्रीवास्तव, दिलीप लहरिया, पूर्व विधायक सियाराम कौशिक, शैलेष पांडेय, पूर्व मंडी अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला, छत्तीसगढ़ योग आयोग के पूर्व सदस्य रविंद्र सिंह, सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद नायक, जिला अध्यक्ष घनश्याम वर्मा, महेंद्र गंगोत्री, ब्लॉक अध्यक्ष गीतांजलि कौशिक, शिव सिंह ठाकुर, लक्ष्मी साहू, शिवबालक कौशिक, प्रशांत पांडेय, सुभाष ठाकुर, नानक रेलवानी, बब्लू केसरवानी, प्रकाश बिंदल, विक्की नानवानी, बृजेश शर्मा, राम श्याम आर्य, आशुतोष पांडेय और विनोद कुर्रे सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






पूजन कार्यक्रम में मंदिर के संस्थापक सदस्य अजीत तिवारी भी मौजूद रहे। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण जन और श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना में हिस्सा लिया और बाद में प्रसाद प्राप्त किया।
सावन के अवसर पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में गांव के लोगों की भागीदारी रही। भगवान शिव के जयकारों और पूजा-अर्चना के बीच पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया।



