Latest news

महिला का सिर कुचला प्राइवेट पार्ट में मिली प्लास्टिक की बोतल से सनसनी… मटन दुकान के पास महिला की लाश, दरिंदगी के बाद हत्या की आशंका

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

अंबिकापुर |
अंबिकापुर शहर में शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। महामाया प्रवेश द्वार के पास रिंग रोड किनारे स्थित झोपड़ीनुमा मटन दुकान के पास एक अधेड़ महिला का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने शव देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम
सूचना मिलते ही एसएसपी राजेश अग्रवाल, एएसपी अमोलक सिंह, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी है।
गले पर वार, सिर कुचला
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला के गले पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। इसके अलावा उसका सिर भी बुरी तरह कुचला गया है। घटनास्थल पर भारी मात्रा में खून मिला है, जो वारदात की भयावहता को दर्शाता है।
दरिंदगी के बाद हत्या की आशंका
जांच के दौरान ऐसे संकेत मिले हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि महिला के साथ पहले दरिंदगी की गई और फिर उसकी हत्या कर दी गई। पहचान छिपाने के लिए चेहरे को भी बुरी तरह क्षत-विक्षत किया गया है।
पहचान और आरोपियों की तलाश जारी
फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा हो सकेगा।
घटना के बाद पूरे अंबिकापुर क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।