प्रथम खेलो इंडिया ट्राईबल गेम्स 2026 मलखंभ प्रतियोगिता





अंबिकापुर। दिनांक 25-05-2026 से 04-04-2026 तक प्रथम खेलो इंडिया ट्राईबल गेम्स 2026 छत्तीसगढ़ में आयोजित है जिसका उद्घाटन अंबिकापुर सरगुजा के गांधी मैदान में आज मलखंभ के आराध्य देव हनुमान जन्मोत्सव के शुभ पर्व पर पूजा अर्चना व दीप प्रज्वलित कर किया गया। आज बड़े सौभाग्य की बात है कि आदिवासियों के प्रमुख त्यौहार सरहूल के दिन आदिवासी खेल महाकुंभ का आयोजन छत्तीसगढ़ की पावन धरती सरगुजा में राष्ट्रीय स्तर के मलखंभ खेल का आयोजन पहली बार हो रहा है ,ये सब भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी और राज्य के आदिवासी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी इच्छा शक्ति के कारण संभव हो रहा है। ये शुद्ध भारतीय खेल का उल्लेख माननीय प्रधानमंत्री जी अपने मन की बात कार्यक्रम में कर चुके हैं। इसके साथ ही मैदान में निर्मित वातानुकूलित डोम व पोडियम में पोल,हेंगिंग एवं रोप मलखंभ का पूजा नारियल फोड़़कर किया गया । उद्घाटन समारोह हरविंदर सिंह टिन्नी,सभापति, नगर निगम अंबिकापुर के मुख्य आतिथ्य में हुआ।साथ ही नरेन्द्र दुग्गा,संभागीय आयुक्त,दीपक झा,आई जी सरगुजा,पद्मश्री उदय सी. देशपांडे, मुम्बई, धरमवीर सिंह, भूतपूर्व महासचिव, एमएफआई दिल्ली ,प्रेमचंद शुक्ला, अध्यक्ष छग मलखंभ संघ, डा. राजकुमार शर्मा, महासचिव छग मलखंभ संघ, रामकुमार सिंह, सहायक संचालक खेल विभाग सरगुजा एवं देश भर आए तकनीकी अधिकारी, खिलाड़ी व कोच मैनेजर की उपस्थिति में हुआ। यह प्रतियोगिता दिनांक 02 अप्रेल 2026 से 04अप्रेल 2026 तक सम्पन्न होगा जिसमें देश भर 13 टीमें भाग ले रही है।
आज उद्घाटन के दिन राजस्थान, तमिलनाडु उत्तर प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र झारखंड, मध्य प्रदेश,दिल्ली ,गुजरात छत्तीसगढ़ के पुरुष टीमों के बीच प्रतिस्पर्धा हुई जिसका परिणाम निम्न है:-
छत्तीसगढ़ 124.35 प्रथम
महाराष्ट्र 118.35 द्वितीय
झारखंड 86.95 तृतीय
उक्त प्रतियोगिता को सम्पन्न कराने की जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ शासन ने छत्तीसगढ़ मलखंभ संघ के सचिव डा.राजकुमार शर्मा को प्रतियोगिता प्रबंधक एवं राज्य समन्वयक बनाकर दी है। प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए खेल संचालनालय सरगुजा छत्तीसगढ़ के रामकुमार सिंह,विकास सिंह, सहायक क्रीड़ा अधिकारी, प्रमेन्द्र सिंह, सहायक क्रीड़ा अधिकारी, आनंद धर दीवान,डा.प्रमोद यादव , सुश्री आयुषी दीवान, राजेश प्रताप सिंह, कमल निकुंज, सौभिक दास गुप्ता, इसहाक तिर्की,उपेन्द्र पाण्डेय,संतोष सिह एवं सहयोगियो के साथ दिन रात मेहनत एक कर सफल बनाने में लगे हुए हैं।
विदित हो कि गत कई वर्षों से छत्तीसगढ़ की मलखंभ टीम उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय खेल, खेलो इंडिया एवं बीच गेम्स आदि के दोनों वर्गों में विजेता रही है और छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय पटल पर अंकित करा दिया था इस बार भी छत्तीसगढ़ की मलखंभ टीम विजेता बनकर छत्तीसगढ़ का नाम बरकरार रखने में कामयाब रहा।
इस खेल के आदिवासी क्षेत्र में होने से यहाँ के युवा, नागरिकों में उत्साह, जिज्ञासा और उत्सुकता की भावना बनी हुई है।
छत्तीसगढ़ मलखंभ टीम व प्रतियोगिता की सफलता के लिए केन्द्रीय शहरी आवास राज्य मंत्री व सांसद तोखन साहू जी, खेल मंत्री छत्तीसगढ़ शासन, अरूण साव जी , सुशांत शुक्ला, विधायक बेलतरा क्षेत्र, खेल संचालक सुश्री तनुजा सलाम ,सहायक संहायक संचालक ए एक्का,गिरीष शुक्ला,शिवराज साहू,टी एन रेड्डी, क्रीड़ा अधिकारी,अनिल टाह,संरक्षक मलखंभ संघ ,डा राज कुमार शर्मा, महासचिव, विरेन्द्र तिवारी, बिसन कसेर,उपाध्यक्ष द्वय,अनिल सिंह, कोषाध्यक्ष, डा.प्रमोद यादव,मिलीन्द भानदेव,विशाल दुबे,पुष्कर दिनकर,मनोज प्रसाद, प्रशांत तिवारी, किशोर कुमार वैष्णव,केमेन्द्र साहू,राजा सरकार , मृणाल मूले ,कमल निकुंज,हरप्रसाद कैवर्त,पंचराम वस्त्रकार आदि पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं तथा बधाई प्रेषित किया है।
उक्त जानकारी छत्तीसगढ़ मलखंभ संघ के अध्यक्ष प्रेमचंद शुक्ला ने दी है।



