Latest news

हनुमान जन्मोत्सव पर बिलासपुर में कल निकलेगी विशाल शोभायात्रा: हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल, 36 साल पुरानी परंपरा का भव्य आयोजन

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
4 Min Read

बिलासपुर। हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर शहर में धर्म और आस्था का विराट संगम देखने को मिलेगा। धर्म जागृति मंच, छत्तीसगढ़ द्वारा चिरंजीव भगवान हनुमंत लला सरकार के प्राकट्य महोत्सव पर विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

36 वर्षों से निभ रही परंपरा

धर्म जागृति मंच के संयोजक श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास एवं अध्यक्ष श्री मनोज श्रीवास ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि इस आयोजन की शुरुआत आज से 36 वर्ष पूर्व स्वर्गीय श्री प्रेम श्रीवास द्वारा की गई थी। उस समय न केवल बिलासपुर, बल्कि पूरे मध्य प्रदेश में भी हनुमान जन्मोत्सव पर इस प्रकार के भव्य आयोजन नहीं होते थे।
उन्होंने बताया कि धर्म जागृति मंच छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की पहली संस्था है, जिसने इस परंपरा की शुरुआत की और तब से यह आयोजन लगातार जारी है।

यह रहेगा शोभायात्रा का रूट

परंपरा अनुसार इस वर्ष भी शोभायात्रा बुधवारी बाजार स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर से दोपहर 4:00 बजे प्रारंभ होगी।
यात्रा का मार्ग इस प्रकार रहेगा:

  • बुधवारी बाजार (पंचमुखी हनुमान मंदिर)
  • पुराना दयालबंद
  • गांधी चौक
  • जूना बिलासपुर
  • पटरी चौक
  • मानसरोवर चौक
  • तेलीपारा
  • पुराना बस स्टैंड
  • तारबाहार चौक
  • इंदिरा गांधी चौक
  • खुदीराम बोस चौक
  • महाकाल मैदान (समापन स्थल)

आकर्षण का केंद्र होंगी झांकियां और अखाड़े

शोभायात्रा में धार्मिक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की भरमार रहेगी। इसमें शामिल होंगे:

  • भगवान राम एवं हनुमान की भव्य झांकियां
  • बैंड-बाजा, ताशा, धूमल
  • कर्मा पंथी नृत्य दल
  • अखाड़ा दलों के हैरतअंगेज करतब
  • कीर्तन एवं भजन मंडलियां

बिलासपुर सहित आसपास के अंचलों से दर्जनों नर्तक दल और सांस्कृतिक समूह इस शोभायात्रा में भाग लेंगे।

पूरे रास्ते होगा भव्य स्वागत

आयोजकों के अनुसार शोभायात्रा के दौरान दर्जनों स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। पूरे मार्ग में फूल वर्षा, प्रसाद वितरण और स्वागत मंच लगाए जाएंगे।

गोल बाजार में हुई तैयारी बैठक

आयोजन को सफल बनाने के लिए शहर के हृदय स्थल गोल बाजार स्थित भगवती हरदेवलाल मंदिर में एक विशाल बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी सदस्यों ने शोभायात्रा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया और शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।

ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित

बैठक में बड़ी संख्या में समाजसेवी, पदाधिकारी एवं नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख हैं:
त्रिलोक चंद्र श्रीवास, मनोज श्रीवास, मनोज तिवारी, महेश दुबे, स्मृति जैन (वैष्णव, भाजपा नेत्री), सपन रजक, प्रभा वाजपेई तिवारी, भव्या शुक्ला, राजकुमार तिवारी, मनोज शुक्ला, सुदेश दुबे, अजय गुप्ता (मुन्ना), मनीष भट्ट, प्रियंक शराफ, नवीन दुबे, शरद शुक्ला, रामेश्वर केसरी, पंडित जितेन शर्मा (जीतू), चरण सिंह, राज शुभम श्रीवास, चंद्रमणि श्रीवास, रमेश श्रीवास, विजय तिवारी, दिनेश कश्यप, दीपक कश्यप, गोलू खुर्शल, राजा श्रीवास, बबल उरमालिया, शुभम तिवारी, कल्लू गुप्ता, नरेंद्र श्रीवास, रोशन श्रीवास, मोहन जायसवाल, मुकेश अग्रवाल, प्रतीक तिवारी, पिंटू श्रीवास, नवल किशोर शर्मा, रवि परियानी, वेद रात्रि, विक्रम रजक, पृथ्वी श्रीवास, बबल साहू, वीरेंद्र लहरसन, शिवमंगल ठाकुर, प्रदीप ठाकुर, कौशल साहू, चंद्रप्रकाश केसरवानी, आशीष बरगाह, कृष्ण यादव, लोकप्रकाश दिवाकर, शैलेश सोनी, दीपक नादम, दिनेश तिवारी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।


अपील: धर्म जागृति मंच ने शहरवासियों से अपील की है कि वे इस धार्मिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाएं और पुण्य लाभ अर्जित करें।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।