बिलासपुर। खेलो इंडिया ट्राईबल गेम्स 2026 में अपनी मजबूत दावेदारी पेश करने के लिए छत्तीसगढ़ की मलखंभ टीम रवाना हो गई है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 25 मार्च से 4 अप्रैल तक आयोजित की जा रही है, जिसमें मलखंभ स्पर्धा 2 से 4 अप्रैल तक सरगुजा के अंबिकापुर स्थित गांधी मैदान में आयोजित होगी।
राज्य की महिला और पुरुष दोनों टीमें इस बार खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेंगी। पिछले वर्षों में शानदार प्रदर्शन कर चुकी टीम से इस बार भी स्वर्णिम उम्मीदें जताई जा रही हैं।
महिला टीम के खिलाड़ी




अनिता गोटा, दुर्गेश्वरी कुमेटी, सरिता पोयम, संतय पोटाई, मोनिका पोटाई, डिम्पी सिंह
पुरुष टीम के खिलाड़ी




मानू धुरूव, राजेश कोर्राम, राकेश कुमार वरदा, मोनू नेताम, मगड़ू पोड़ियम, आयुष सिंह सिदार
कोचिंग और मैनेजमेंट टीम
पुरुष कोच: मनोज प्रसाद
महिला कोच: पूनम प्रसाद
मैनेजर: बिसन कसेर
प्रतियोगिता प्रबंधन और तकनीकी टीम
छत्तीसगढ़ शासन ने इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन की जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ मलखंभ संघ के सचिव डॉ. राजकुमार शर्मा को प्रतियोगिता प्रबंधक एवं राज्य समन्वयक नियुक्त किया है।
तकनीकी अधिकारियों में प्रेमचंद शुक्ला, अनिल सिंह, पुष्कर दिनकर, अकलेश कुमार नारंग और कृष्णा प्रसाद यादव शामिल हैं।
लगातार जीत से बढ़ा आत्मविश्वास
छत्तीसगढ़ की मलखंभ टीम ने बीते वर्षों में राष्ट्रीय खेल, खेलो इंडिया और बीच गेम्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई खिताब अपने नाम किए हैं। यही वजह है कि इस बार भी टीम से विजेता बनने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है।
नेताओं और अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं
टीम के रवाना होने पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, छत्तीसगढ़ के खेल मंत्री अरुण साव, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला सहित खेल विभाग और मलखंभ संघ के कई पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।
खास बात:
मलखंभ स्पर्धा 2 से 4 अप्रैल तक अंबिकापुर में
महिला-पुरुष दोनों वर्ग में छत्तीसगढ़ मजबूत दावेदार
लगातार राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन का रिकॉर्ड
(प्रेमचंद शुक्ला, अध्यक्ष – छत्तीसगढ़ मलखंभ संघ द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार)

