सायरन सुनते ही भागे आरोपी, बंद बार खुलवाने का दबाव… पैसे भी मांगे, मना करने पर जान से मारने की धमकी
बिलासपुर। शहर में आधी रात सत्ता की कथित दबंगई का एक और चेहरा सामने आया है। Link road स्थित बार संचालक को शराब देने से मना करना महंगा पड़ गया। आरोप है कि कांग्रेस नेता नाजिम खान अपने साथियों के साथ बार पहुंचा और शराब नहीं मिलने पर गाली-गलौज, मारपीट और धमकी पर उतर आया।
तारबाहर थाना पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज किया है।
फोन पर धमकी, फिर बार पहुंचकर हमला
पुलिस के मुताबिक भारतीयनगर एल-3 निवासी मो. तौसिफ (पिता मो. अनिस), जो एमिगोस बार का संचालक है, ने शिकायत दर्ज कराई है।
31 मार्च की रात करीब 12:50 बजे
टिकरापारा निवासी नाजिम खान का फोन आया
शराब की मांग की गई
संचालक ने बार बंद होने की बात कही
यहीं से विवाद शुरू हुआ। आरोप है कि फोन पर ही गाली-गलौज करते हुए बार में तोड़फोड़ की धमकी दी गई।
बार पहुंचकर दबाव, पैसे की भी डिमांड
शिकायत के अनुसार, कुछ देर बाद जब संचालक अपने बार पहुंचा तो वहां
नाजिम खान,
सैय्यान बुखारी,
सलमान खान
पहले से मौजूद थे।
तीनों ने फिर शराब की मांग की। मना करने पर आरोपियों ने नया दबाव बनाया—
“पैसा दो, बाहर से शराब लाएंगे”
पैसा देने से भी इनकार हुआ
इसके बाद माहौल अचानक हिंसक हो गया।
डंडे, हाथ-झापड़… जान से मारने की धमकी
आरोप है कि तीनों युवकों ने
गाली-गलौज शुरू की
डंडे और हाथ-झापड़ से मारपीट की
जान से मारने की धमकी दी
घटना के दौरान ऐतेसाम खान और संदीप राम ने बीच-बचाव किया। इसी बीच पुलिस को सूचना दी गई।
सायरन सुनते ही फरार
जैसे ही पुलिस वाहन की सायरन की आवाज पास पहुंची, तीनों आरोपी मौके से भाग निकले।
इन धाराओं में केस दर्ज
तारबाहर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं—
115
119
296
351 (3)
सहित अन्य प्रावधानों के तहत अपराध दर्ज किया है।
क्या हुआ
आधी रात बंद बार खुलवाने का दबाव
शराब नहीं देने पर विवाद
पैसे की मांग, मना करने पर मारपीट
डंडे और थप्पड़ों से हमला
पुलिस सायरन सुनकर आरोपी फरार
कांग्रेस नेता पर मुख्य आरोप
फोटो से बढ़ी सियासी हलचल


मुख्य आरोपी कांग्रेस नेता नाजिम खान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
फोटो में दिग्गज कांग्रेस नेताओं के साथ नजर आने का दावा
घटना के बाद राजनीतिक कनेक्शन को लेकर चर्चाएं तेज
स्थानीय स्तर पर मामले ने पकड़ा सियासी रंग
शहर में बढ़ती घटनाएं
शहर के अलग-अलग इलाकों में देर रात शराब और दबंगई से जुड़े विवाद लगातार सामने आ रहे हैं। इस घटना में राजनीतिक पहचान रखने वाले आरोपी का नाम सामने आने के बाद मामला और चर्चा में है।

