



क्रिकेटर राजेश चौहान ने खिलाड़ियों को उत्साह बढ़ाया कहा-रघुराज स्टेडियम को देख कर खेलने का मन कर रहा, छत्तीसगढ़ की तीन टीमें बनना चाहिएऐसे राष्ट्रीय आयोजन होना चाहिए*
बिलासपुर। स्व लखीराम अग्रवाल स्मृति अखिल भारतीय टीम -20 आमंत्रण क्रिकेटप्रतियोगिता का आज फाइनल मैच पुरस्कार वितरण समारोह रघुराज स्टेडियम में होगा। समापन समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे। समारोह की अध्यक्षता केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू करेंगे। 21 मार्च से शुरू हुए टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच छत्तीसगढ़ ने जीता है और फाइनल में जगह बना ली है। आज दूसरा सेमीफाइनल मैच दिल्ली और खड़गपुर की टीम के बीच खेला गया जो टीम इसमें से जीतेगी फाइनल मैच में छत्तीसगढ़ के साथ खेलेंगी । रघुराज स्टेडियम में आज शाम 6:00 बजे फाइनल मैच प्रारंभ होगा।
आज दूसरे सेमीफाइनल मैच में मुख्य अतिथि के रूप में देश के जाने-माने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर राजेश चौहान, एस ईसीएल के डायरेक्टर पर्सनल वीरांची दास,सीए सुरेंद्र अग्रवाल,चंद्रप्रभा गुप्ता, ने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया । रघुराज स्टेडियम खेल मैदान को देखकर वे काफी प्रभावित हुए। राजेश चौहान ने कहा है कि राजा रघुराज स्टेडियम को तब से देख रहा हूं जब इस मैदान में कुछ नहीं था। मैदान का छोटा सा मैदान था। आज जब ग्राउंड देख रहा हूं, मुझे मैदान मे बेहतरीन पिच देखकर खेलने का मन कर रहा है। रघुराज स्टेडियम का डेवलपमेंट हुआ है बहुत अच्छा लग रहा है। बच्चों को क्रिकेट खेलने के लिए एक बड़ा मंच मिल रहा है ,बहुत अच्छी प्रतियोगिता है। ऐसे राष्ट्रीय प्रतियोगिता हर साल होनी चाहिए। छत्तीसगढ़ की तीन-तीन टीमें इस मैदान में खेलना चाहिए। छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। इस खेल मैदान को मनाने मेंआयोजन समिति ने बहुत मेहनत की है। समिति ने मेहनत करके देश के क्रिकेटर को एक बड़ा मैदान दिया है । श्री चौहान ने कहा है कि बिलासपुर जिले के युवाओं के लिए इस मैदान की बहुत जरूरतथी। पहले बिलासपुर की टीम छत्तीसगढ़ में आगे थी कुछ सालों से उनका प्रदर्शन कमजोर रहा लेकिन इस मैदान के बनने से बिलासपुर के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट का नाम रोशन करेंगे। और इस मैदान में बच्चों के साथ सीनियर क्रिकेटरों की भी जरूरत है। अपने बच्चों को शुरू से ही क्रिकेट खेल मैदान मेंभेजें।
आज आज रघुराज स्टेडियम में आयोजन समिति के प्रमुख प्रवीण दुबे, राजेंद्र भंडारी, सुशांत राय ,संतोष साहू, गोविंद माधव गुप्ता, अजय कापसे , चंद्रप्रभा गुप्ता, सुरेश पांडे पूर्व महापौर किशोर राय, राजेश सिंह बिसेन, यतीश गोयल हिरदेश केसरी,ने भारतीय टीम के सदस्य राजेश चौहान का स्वागत किया।
दर्शकों तथा खेल प्रेमियों के लिए पार्किंग की विशेष व्यवस्था
आयोजन समिति के प्रमुख प्रवीण दुबे ने बताया कि आज शाम 6:00 बजे फाइनल में शुरू होगा। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णु देवता शामिल होंगे। समापन समारोह में लोगों की सुविधा के लिए दर्शकों तथा खेल प्रेमियों के लिए पार्किंग की व्यवस्था अलग से की गई है। बलराज पेट्रोल पंप, मौसा जी केक एंड बेक के बगल में समिति के द्वारा वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था की गई है। और सभी खेल प्रेमियों तथा दशकों से आयोजन समिति ने अनुरोध किया है कि रघुराज स्टेडियम मुख्य मार्ग में निर्धारित स्थान पर ही अपने वाहनों की पार्किंग करें। फाइनल मैच में दर्शकों की भीड़ को देखते हुए आयोजन समिति ने लोगों की सुविधा के लिए पार्किंग की व्यवस्था की है तथा शहर के खेल प्रेमियों से अनुरोध किया है कि फाइनल मैच आनंद लेने रघुराज स्टेडियम में जरूर पहुंचे।
*मैन ऑफ द मैचका पुरस्कार छत्तीसगढ़ के विकल्प तिवारी को मिला *
स्व. लखीराम अग्रवाल जी स्मृति अखिल भारतीय T20 आमंत्रण क्रिकेट प्रतियोगिता में पहला सेमीफाईनल मैच छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ एवं वी.टी.सी.ए. नागपुर के मध्य खेला गया। जिसमें छत्तीसगढ़ की टीम ने जीत हासिल की, फाइनल में प्रवेश किया है। वी.टी.सी.ए. नागपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
वी.टी.सी.ए. नागपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुये निधारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 158 रन बनाये। वी.टी.सी.ए. नागपुर की तरफ से बल्लेबाजी करते हुये शेख रसीद ने 66 रन, और शिवम देशमुख ने 57, बनाये।
छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने बेहद रोमांचक मैच में 19.1 ओवर में 164 रन बनाकर यह मैच 5 विकेट से जीत लिया।
छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ की तरफ से बल्लेबाजी करते हुये विकल्प तिवारी ने 47 रन, कार्तिक नायडू ने 43 रन और एस. खान ने 29 रन बनाये।
इस मैच के मैन ऑफ द मैच छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के विकल्प तिवारी रहे।



