
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ शासन के कार्यकाल में बिलासपुर शहर को विकास कार्यों की बड़ी सौगात मिलने जा रही है। नगर पालिक निगम बिलासपुर द्वारा लोकार्पण और भूमिपूजन के लिए विभिन्न निर्माण कार्यों की सूची जारी की गई है। इन कार्यों के जरिए शहर के अधोसंरचना, शिक्षा, व्यापारिक और यातायात सुविधाओं को विस्तार देने की तैयारी की गई है।
लोकार्पण हेतु 1243.22 लाख के कार्य
नगर निगम द्वारा लोकार्पण के लिए कुल 1243.22 लाख रुपए के चार प्रमुख कार्य शामिल किए गए हैं—
नगर पालिक निगम क्षेत्रांतर्गत अटल परिसर निर्माण कार्य – 50.00 लाख (अधोसंरचना मद)
वार्ड क्रमांक 18 में मराठी पूर्वी शाला भवन में प्रथम तल निर्माण – 73.22 लाख (अधोसंरचना मद)
इमलीपारा व्यावसायिक काम्पलेक्स निर्माण कार्य – 1000.00 लाख (स्मार्ट सिटी मद)
रक्षित आरक्षी केंद्र बिलासपुर (छ.ग.) निर्माण – 120.00 लाख
भूमिपूजन हेतु 1450.00 लाख के कार्य
भूमिपूजन के अंतर्गत कुल 1450.00 लाख रुपए के तीन प्रमुख कार्य शामिल हैं—
अरपा राम सेतु से शनिचरी अरपा तक सड़क, नाला एवं पिचिंग निर्माण – 1295.43 लाख (मुख्यमंत्री नगरोत्थान मद)
जोन क्रमांक 04, वार्ड 25/26 में सिरगिट्टी रोड भारत चौक से मगरपारा चौक तक सड़क नवीनीकरण, चौड़ीकरण एवं आरसीसी नाली निर्माण – 104.57 लाख (मुख्यमंत्री नगरोत्थान मद)
वार्ड क्रमांक 03, उसलापुर हाफा रोड मोड़ तिराहा में भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा एवं चबूतरा निर्माण – 50.00 लाख (अधोसंरचना मद)
कुल 2693.22 लाख के विकास कार्य
लोकार्पण और भूमिपूजन दोनों को मिलाकर बिलासपुर में कुल 2693.22 लाख रुपए के विकास कार्य निर्धारित किए गए हैं। इनमें अधोसंरचना, स्मार्ट सिटी और मुख्यमंत्री नगरोत्थान मद के तहत विभिन्न परियोजनाएं शामिल हैं, जो शहर के अलग-अलग वार्डों और क्षेत्रों में क्रियान्वित होंगी।

