बिलासपुर। राज्य कर विभागीय समिति की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती लता वासिंग के सेवानिवृत्त होने पर राज्य कर विभाग, बिलासपुर में विभागीय समिति की ओर से गरिमामय विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके दीर्घ एवं समर्पित सेवाकाल की सराहना करते हुए सुखद, स्वस्थ एवं समृद्ध भविष्य की शुभकामनाएं दीं।



समारोह में राज्य कर बिलासपुर के संयुक्त आयुक्त श्री एम.के. धनेलिया, सहायक आयुक्त श्री आशीष कुमार मंडावी एवं विभागीय समिति के अध्यक्ष श्री राजेंद्र फाये सहित विभाग के समस्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने श्रीमती वासिंग के सेवाकाल की सराहना की। इस अवसर पर उन्हें स्मृति-चिह्न एवं प्रशस्ति-पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विभागीय समिति के सचिव सुनील शर्मा, रीता घोष, कोषाध्यक्ष अखिलेश कश्यप, श्रद्धा शर्मा, अल्का साहू, अभिषेक ठाकुर, प्यारे लाल, रोहिणी देवांगन, सरोज हुमने, देवेंद्र एवं जयप्रकाश का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन ईश्वर पटेल ने किया। उन्होंने समारोह में उपस्थित सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों का अमूल्य समय देने के लिए आभार व्यक्त किया।



