Latest news

मल्हार में पूर्व योग आयोग सदस्य रविन्द्र सिंह ठाकुर ने किए मां डिडेश्वरी के दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
1 Min Read

मल्हार। छत्तीसगढ़ी योग आयोग के पूर्व सदस्य रविन्द्र सिंह ठाकुर बुधवार को ऐतिहासिक नगरी मल्हार पहुंचे। यहां उन्होंने प्रसिद्ध मां डिडेश्वरी मंदिर में सपरिवार विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और माता रानी की आरती में शामिल हुए।

मंदिर पहुंचने पर ठाकुर ने सबसे पहले ज्योति कलश के दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने पूरे परिवार के साथ मां डिडेश्वरी की आरती कर भोग-प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के बीच आस्था और भक्ति का माहौल देखने को मिला।

इस दौरान रविन्द्र सिंह ठाकुर ने माता रानी से प्रदेशवासियों के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि मां डिडेश्वरी की कृपा से सभी के जीवन में खुशहाली बनी रहे और प्रदेश निरंतर विकास के मार्ग पर अग्रसर हो।

मल्हार स्थित मां डिडेश्वरी मंदिर धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है, जहां दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ठाकुर के आगमन के दौरान मंदिर में विशेष रौनक देखने को मिली।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।