Latest news

बिलासपुर में झूलेलाल जयंती पर गूंजा भाईचारे का संदेश, अग्रवाल समाज ने किया भव्य स्वागत

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

बिलासपुर, 20 मार्च (शुक्रवार)।
धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे का अद्भुत संगम शुक्रवार को बिलासपुर में देखने को मिला, जब सिंधु समाज द्वारा भगवान झूलेलाल जयंती (चेट्रीचंड) के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शहरभर में भ्रमण करती इस शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ, वहीं बिलासपुर अग्रवाल समाज ने भी श्रद्धा और उत्साह के साथ शोभायात्रा का अभिनंदन किया।


आरती, पुष्पवर्षा और आतिशबाजी से हुआ स्वागत
अग्रसेन चौक में अग्रवाल समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भगवान झूलेलाल की प्रतिमा की विधिवत आरती कर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की गई और आतिशबाजी कर माहौल को भक्तिमय बना दिया गया।
साथ ही जलपान वितरण कर शोभायात्रा में शामिल सभी लोगों का आत्मीय स्वागत किया गया।
भाईचारे का संदेश, परंपरा का निर्वहन
अग्रवाल समाज के प्रतिनिधियों ने सिंधु समाज के अध्यक्ष एवं वरिष्ठजनों का सम्मान करते हुए कहा कि बिलासपुर में आपसी प्रेम, सौहार्द और सांस्कृतिक एकता की परंपरा सदैव बनी रहे।
उन्होंने भगवान झूलेलाल जयंती की सभी को शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक समरसता को और मजबूत करने का संदेश दिया।
बड़ी संख्या में समाजजन रहे मौजूद
स्वागत कार्यक्रम में अग्रवाल सभा के अध्यक्ष शिव अग्रवाल सहित हरि बुधिया, सुनील सोथंलिया, राजू केडिया, आशीष अग्रवाल, सुनील सुल्तानिया, अनिल अग्रवाल (गुड़ाखू वाले), मनीष अग्रवाल (एल्डरमैन), विष्णु मुरारका, राजेश अग्रवाल, आनंद नोपानी, अंकुर अग्रवाल, कपिल जाजोदिया, रूपक जाजोदिया, सुमित निशानियां, अमेश बुधिया, पवन अग्रवाल, चंचल अग्रवाल, अमित लोहिया, अभिषेक बुधिया, विवेक अग्रवाल, आशीष जैन, देवांश अग्रवाल, प्रत्यूष गर्ग, अभिनय अग्रवाल, अंश मोदी, प्रथम अग्रवाल, अर्चित गोयल, किसान बंसल सहित बड़ी संख्या में अग्रवाल समाज के सदस्य उपस्थित रहे।
खास बात
चेट्रीचंड पर निकली भव्य शोभायात्रा
अग्रवाल समाज ने किया जोरदार स्वागत
आरती, पुष्पवर्षा और आतिशबाजी से माहौल भक्तिमय
सामाजिक एकता और भाईचारे का दिया संदेश

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।