बिलासपुर, 20 मार्च।
शेयर मार्केट में पैसा लगाकर दोगुना मुनाफा दिलाने का लालच देकर एक महिला से 2 लाख रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को तारबाहर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पीड़िता से चार किस्तों में रकम ली थी और बाद में पैसा वापस नहीं किया।
ऐसे दिया ठगी को अंजाम
थाना तारबाहर में दर्ज मामले के अनुसार, 16 फरवरी 2026 को प्रार्थिया अंजना फ्रासिंस ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी ने उन्हें अपने झांसे में लेकर शेयर मार्केट में निवेश करने पर मोटा मुनाफा देने का भरोसा दिलाया।
आरोपी ने विश्वास जीतकर चार अलग-अलग किस्तों में कुल 2 लाख रुपए ले लिए, लेकिन न तो मुनाफा दिया और न ही मूल रकम लौटाई।
पुलिस ने ऐसे पकड़ा आरोपी
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल अपराध क्रमांक 55/2026, धारा 318(4) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली गगन कुमार के मार्गदर्शन में टीम गठित की गई।
जांच के दौरान आरोपी की लोकेशन रायपुर में मिलने पर पुलिस टीम ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी की पहचान
गोविंद कुमार (32 वर्ष)
निवासी: वृंदावन कॉलोनी, शिवानंद नगर सेक्टर-3, थाना गुडियारी, जिला रायपुर
न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
इनकी रही अहम भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र अनंत के नेतृत्व में उपनिरीक्षक रामनरेश यादव, आरक्षक रूपलाल चंद्रा और राहुल राजपूत का सराहनीय योगदान रहा।
खास बात
शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ठगी
4 किस्तों में 2 लाख रुपए ऐंठे
रायपुर से आरोपी गिरफ्तार
पुलिस की त्वरित कार्रवाई से खुलासा
सावधान रहें:
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी निवेश योजना में पैसा लगाने से पहले उसकी पूरी जांच-पड़ताल करें और अनजान व्यक्तियों के झांसे में न आएं।

